{"_id":"312ae70489a5b0d61c75de93723fc72d","slug":"light-crises-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे में 22 बार ट्रपिंग ने रुलाया उपभोक्ताओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे में 22 बार ट्रपिंग ने रुलाया उपभोक्ताओं को
उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये शेड्यूल के बाद शुरू हुई सिंगल ग्रुप में 10 घंटा सप्लाई ने दो दिन में उपभोक्ताओं को जमकर रुलाया। रविवार को महज तीन घंटा सप्लाई मिली तो सोमवार का पूरा दिन ट्रपिंग के नाम रहा। ज्यादातर सप्लाई ट्रपिंग की भेंट चढ़ गई। 20 घंटा में 22 बार ट्रपिंग हुई।
मुरादाबाद कंट्रोलर ने तीन दिन पहले बिजली सप्लाई के शेड्यूल में कटौती करके डबल ग्रुप भी खत्म कर दिया था। रात्रिकालीन कटौती के फरमान के साथ मिले 10 घंटा सप्लाई के शेड्यूल ने पहले दिन नवादा बिजलीघर पर टैक्नीकल प्रॉब्लम ने उपभोक्ताआें को परेशान किया। दूसरे दिन रविवार को सुबह में सात बजे सप्लाई मिली, लेकिन उसी के साथ शुरू हुई ट्रपिंग की समस्या ने पूर्वाह्न तक परेशानी में डाले रखा। बोर्ड के परीक्षार्थी भी रात की कटौती से ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। कुल मिला कर 10 में से महज तीन घंटा ही सप्लाई नसीब हुई।
सोमवार को सप्लाई की शुरूआत ही ट्रपिंग के साथ हुई। पांच मिनट में दो बार ट्रपिंग हो गई। बिजली उपकेंद्र के रिकार्ड पर गौर करें तो रविवार और सोमवार को 22 बार ट्रपिंग हुई। इसके विपरीत कुछेक मोहल्लों में उपभोक्ता फाल्ट की समस्या से भी जूझते नजर आए। साहूकारा और बाजारकलां में फाल्ट ने बिजली की मौजूदगी का ही अहसास नहीं कराया। उपभोक्ताओं का कहना है कि डबल ग्रुप खत्म हो जाने से रात में अंधेरा कायम रहता है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
एसडीओ बोले, कुछ नहीं कर सकते हम
उझानी। बिजली कटौती और लोकल फाल्ट के मुद्दे पर सोमवार को उपभोक्ताओं ने एसडीओ छैल बिहारी को कई बार कॉल की। एक बार तो वह आपा ही खो बैठे। कारण पूछने पर उपभोक्ता से उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिजली नहीं आने से पानी नहीं मिल रहा, तो हम क्या करें।