फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   life imprisonment in murder case

साथी की गला दबाकर हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

Wed, 05 Feb 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment in murder case
बदायूं। रुपयों के लालच में साथी युवक की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को जिला सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र दिवाकर ने मुजरिम करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है, वहीं दूसरे आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन

हत्या की वारदात थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के पास माझिया रोड़ पर हुई थी। आवास विकास कॉलोनी के ए ब्लॉक निवासी एकता पत्नी संजय रस्तोगी ने 24 जनवरी 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह 20 जनवरी 2018 को अपने मायके बिल्सी गई थी। 24 जनवरी को उसे फोन से सूचना मिली कि उसके पति संजय का शव उसकी कार में माझिया रोड पर पड़ा है। एकता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की विवेचना में उसके परिचित न्यू आदर्श नगर निवासी कुंवरपाल पुत्र दयाराम और बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर गांव निवासी अमर सिंह पुत्र रामदयाल का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र दिवाकर ने अभियोजन की ओर से प्रभारी डीजीसी अनिल सिंह राठौड़ और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद हत्या के आरोपी कुंवरपाल को मुजरिम ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कुंवरपाल पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी डाला जबकि अमर सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये की वजह से गई थी संजय की जान
बदायूं। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय रस्तोगी एक प्राइवेट फर्म के माध्यम से अपनी रोजी रोटी कमाता था। संजय ने उसावां ब्लॉक की रिजौला ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट का काम किया था। संजय को फर्म के लिए छह लाख रुपये देने थे। संजय रुपयों की जुगत में अपने साथी कुंवरपाल के साथ जलालाबाद, शाहजहांपुर गया था। फर्म के मालिक ने फोन पर कई दफा संजय से बात की तो संजय ने बताया कि दो लाख रुपये की व्यवस्था हो गई है। यह बात संजय के साथ गए कुंवरपाल को मालूम थी। कुंवरपाल की नीयत में खोट आ गया। उसने संजय के साथ खाने-पीने के बाद आवास विकास के पास माझिया के ओर जाने वाली सुनसान रोड पर ले जाकर संजय की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed