{"_id":"606b59ce8ebc3e8d345620de","slug":"licensee-of-old-octroi-liquor-shop-arrested-sent-to-jail-badaun-news-bly443002568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी चुंगी देसी शराब की दुकान का अनुज्ञापी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी चुंगी देसी शराब की दुकान का अनुज्ञापी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग के तिगुलापुर में मिलावटी शराब सप्लाई करने के मामले में नामजद देसी दुकान के अनुज्ञापी दरियाब सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दरियाब को दोपहर बाद जेल भेज दिया गया। मामले में अभी दो सेल्समैन फरार चल रहे हैं। पुलिस उन्हें तलाश करने का दावा कर रही है।
चार दिन पहले मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिगुलापुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से एक व्यक्ति के परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराये शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। जबकि दूसरे व्यक्ति के परिवार वालों ने मौत का कारण बीमारी बताया था। दो मृतकों के परिवार वालों ने साफ तौर पर कहा था कि गांव के दो दावेदार वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांट रहे थे। वही शराब पीने से इन लोगों की मौत हुई थी। जब पुलिस प्रशासन ने इसकी प्राथमिक जांच कराई तो पता चला कि जहरीली शराब पुरानी चुंगी स्थित देसी शराब की दुकान से सप्लाई हुई थी। यहां छापामारी के दौरान शराब बनाने के उपकरण और मिलावटी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने दुकान के अनुज्ञापी दरियाब सिंह, सेल्समैन यशपाल पटेल और दीपक कुमार के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी और 272 भादवि व 60 (क) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की। तब से पुलिस नामजद आरोपियों को तलाश कर रही थी।
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अनुज्ञापी दरियाब को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के समय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक सेल्समैन यशपाल पटेल और दीपक कुमार नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी यशपाल पटेल पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ब्यौर गांव के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
ब्यौर गांव में देसी दुकान पर पकड़ी गई मिलावटी शराब के मामले में कार्रवाई के नाम पर खुला खेल हुआ। इसमें देसी दुकान को सील जरूर कर दिया गया लेकिन अनुज्ञापी के खिलाफ एफआईआर नहीं कराई गई। जबकि उसकी दुकान से मिलावटी शराब बरामद हुई थी। इसके बारे में जिला आबकारी अधिकारी और एसडीएम ने भी दावा किया था। तहरीर देने के दौरान अनुज्ञापी का नाम शामिल ही नहीं किया गया।
मिलावटी शराब बनाने और उसे सप्लाई करने के मामले में नामजद अनुज्ञापी दरियाब सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर बाद उसे जेल भेजा गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी हैं, उन्हें तलाश किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- देवेंद्र कुमार धामा, इंस्पेक्टर कोतवाली