{"_id":"7a545f1c7ae0f9652e94f0ce1e5a142e","slug":"lekpalon-the-adm-administration-scope-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने एडीएम प्रशासन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने एडीएम प्रशासन को घेरा
Dataganj
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात और ओलावृष्टि से हुई क्षति की तुरंत आकलन सूची मांगने पर लेखपाल भड़क गए। लेखपालों ने एडीएम प्रशासन का घेराव भी किया। बाद में हुई वार्तालाप उपरांत एडीएम का पूरा सहयोग करने का आश्वासन देकर शंात हुए।
विज्ञापन
तहसील दिवस में शामिल होने आए एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव का डाकबंगला गेस्ट हाउस में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने घेराव कर लिया। लेखपालों का आरोप था कि तेज हवा, बरसात और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान की सूची तहसीलदार तुरंत मांग रहे हैं। जबकि खेतों का सर्वे करके ही क्षति का आकलन लगाया जा सकता है। सर्वे करने में समय लगेगा। राशन कार्डों के सर्वे और उनके फार्म भरने पर प्रदेश स्तर पर लेखपालों का बहिष्कार चल रहा है। इसलिए यह कार्य नहीं कर सकेंगे। तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण को भी समय नहीं दिया जा रहा है। अवकाश में भी बैठकें आहूत की जाती हैं। काम पूरा न होने पर अधिकारियों की लताड़ भी सहनी पड़ती है। आरोप और प्रत्यारोप को लेकर पहले तहसीलदार सतीश कुमार से लेखपालों की नोकझोंक होती रही। बाद में एडीएम ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से बंद कमरे में वार्ता की। तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव के मुताबिक एडीएम ने समस्याओं को सही माना। लिहाजा फसलों की क्षति की सूची बनाने को समय दे दिया गया। एडीएम से वार्ता के दौरान सर्वेश यादव, श्याम, राजपाल सिंह, कुलदीप कमल, हरीराम यादव, आर्येंद्र सक्सेना, रजनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन