फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lawyers protests in Sahaswan

सहसवान में नाराज वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 02 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protests in Sahaswan
lawyers

एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए वाहनों के अलावा सभी चालानी रिपोर्ट एआरटीओ कार्यालय भेजे जाने पर नाराज अधिवक्ताओं ने सीओ का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री समेत पुलिस के आला अफसरों को ज्ञापन भेजकर पूर्व की भांति सभी चालानी रिपोर्ट मुंसिफ कोर्ट भेजे जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि सहसवान, मुजरिया, जरीफनगर थानों में एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए वाहनों के अलावा सभी चालानी मुकदमे सुनने का अधिकार सहसवान न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्राप्त है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजनीतिक दबाव में कुछ मुकदमे सहसवान न्यायालय भेज देते है और अधिकतर मुकदमों को एआरटीओ कार्यालय भेज दिया जाता है। साथ ही चालानों पर मनमाना जुर्माना वसूला जाता है और रसीद भी नहीं दी जाती है। कार्यालय में एमवी एक्ट के चालानों को अनावश्यक रूप से तीन-तीन माह तक रोका जाता है, जो न्याय प्रक्रिया के विपरीत है। एमवी एक्ट के सभी चालानी मुकदमों को एआरटीओ कार्यालय भेजे जाने से लोगों को बदायूूं तक दौड़ लगानी पड़ती है और उनका समय और धन अधिक खर्च होता है। जबकि शासन की मंशा है कि लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले। इस तरह से सीओ की ओर से शासन की नीतियों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके अलावा सीओ कार्यालय में तैनात संबद्ध कर्मचारी की ओर से अधिवक्ताओं के बेन्ड पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करने को लेकर अधिवक्ताओं में रोष रहा। अधिवक्ताओं ने सभी चालानी रिपोर्ट सहसवान न्यायालय भेजे जाने और संबद्ध कर्मचारी को सीओ पेशी से तत्काल हटाकर मूल तैनाती थाना जरीफनगर पर भेेजे जाने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया और जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष रियाज अहमद खां, श्याम बाबू सक्सेना, शांतिशरण शर्मा, श्याम सुंदर बाबू, राजीव, रागिब अली, आेंकार वार्ष्णेय, प्रशांत जौहरी, अतर सिंह शाक्य, शमशुल इस्लाम, मुहम्मद समी, एमएस नकवी, मुहम्मद हनीफ, मजाहिर अली, ज्याउल इस्लाम, जितेंद्र सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed