फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lash on land mafia, auction of crop of Noorpur Lake

भू-माफिया पर चाबुक, नूरपुर झील की फसल नीलाम

Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक। Updated Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने सैकड़ों एकड़ पर कब्जा कर फसल कर ली थी
विज्ञापन

सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ भू-माफिया के प्रति प्रशासन सख्त हो गया है। प्रसिद्ध नूरपुर झील पर कब्जा कर बोई गई फसल की नीलामी शुरू हो गई है। इससे भू-माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। झील पर वर्षों से दबंगों का कब्जा था। अब तक राजस्व विभाग झील पर कब्जा कर फसल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

कादरचौक में विशालकाय नूरपुर झील है। सिल्ट जमा होने की वजह से झील का सैकड़ों बीघा हिस्सा सूख गया है। इलाके के दबंगों ने इस पर कब्जा कर फसल बो ली थी। सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एसडीएम सदर ने झील पर कब्जे का संज्ञान लिया। नायब तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को फसल कुर्क करने का आदेश दिया गया। उनको नीलामी अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई। नायब तहसीलदार ने झील की जमीन पर अवैध रूप से की गई फसल को नीलाम करने का काम शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि फसल की नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद भी अगर कोई झील पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed