फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Laluangala's Anurag Chauhan selected in U-19 Sambhal team

Budaun News: ललुआनगला के अनुराग चौहान का अंडर-19 संभल की टीम में चयन

Sat, 27 May 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Laluangala's Anurag Chauhan selected in U-19 Sambhal team
अनुराग चौहान।
- सीबीएसई से 10वीं पास अनुराग बाएं हाथ से करते हैं बॉलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। ललुआनगला निवासी अनुराग चौहान को छोटेपन से क्रिकेट का काफी शौक है। उन्होंने अपने बेहतरीन क्रिकेट की बदौलत संभल की अंडर-19 की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बिसौली क्षेत्र के गांव ललुआनगला की शिक्षिका सीमा रानी का 15 वर्षीय पुत्र अनुराग चौहान चंदौसी के आरआरके इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने इस वर्ष प्रथम श्रेणी में सीबीएसई से 10वीं पास की है। अनुराग चौहान को क्रिकेट का शुरू से ही जुनून है, वह बाएं हाथ से बॉलिंग करते हैं। उसने संभल जिले से मुरादाबाद में उप्र क्रिकेट बोर्ड के द्वारा गत माह कराए गए अंडर-19 में ट्रायल भी दिया था। इसमें अनुराग ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इससे उसका चयन अंडर-19 की टीम में हो गया। इसके बाद उसने जिले की टीम से खेलते हुए मंडल स्तरीय अंडर-19 का ट्रायल दिया, जिसमें अनुराग से दो ओवर कराए गए। उनमें दो विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रर्दशन किया। मंडलीय टीम की चयन सूची में उसका नाम शामिल होने की संभावना अधिक जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed