फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lalu defeated Riyaz Club by 17 runs

Budaun News: लालू ने रियाज क्लब को 17 रन से हराया

Tue, 19 Aug 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lalu defeated Riyaz Club by 17 runs
विजेता टीम के करननाथ के मैन ऑफ द मैन देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रियाज क्लब और लालू क्लब के मध्य मैच खेला गया। इसमें लालू क्लब ने रियाज क्लब को 17 रन से हराकर मैच जीत लिया। यहां सबसे पहले दोनों टीमों के बीच मैदान पर टॉस किया गया। इसमें रियाज क्लब के कप्तान अनीश अंसारी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


लालू क्लब के खिलाड़ियों ने तेज पारी खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट खोकर 117 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संजू ने पांच छक्के और एक चौके की मदद से 44, राहुल कुमार ने छह छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इसके अलावा रोहित भूरा ने 10 और इमरान ने दो रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, रियाज क्लब की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते सिवली ने दो विकेट लिए। इसके बाद 118 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी रियाज क्लब ने आठ ओवर में 100 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें सुरेंद्र सिंह ने 21, सिवली ने 20, मोनी ने 12, सोमवीर ने 14, फैजल ने 18 रन बनाए। वहीं, लालू क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल और फरदीन ने एक-एक और करननाथ ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार लालू क्लब को 17 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर करननाथ को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, मंयक जैन, इकरार अहमद, वसीम कुरैशी, अयान सिद्दीकी, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed