फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Laddoo Gopal to wear dress made in Mathura and Delhi

मथुरा और दिल्ली में बनी पोशाक पहनेंगे लड्डू गोपाल

Fri, 11 Aug 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 11 Aug 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Laddoo Gopal to wear dress made in Mathura and Delhi
Shri Krishna
जन्माष्टमी पर इस बार लड्डू गोपाल मथुरा और दिल्ली में बनी पोशाक पहनेंगे। पोशाक भी ऐसी कि जो आपकी नजरों को स्थिर कर दे। तो फिर देर कैसी चले आइए बाजार, हर वर्ग के श्रद्धालुओं की जेब के अनुरूप पालना, पोशाक उपलब्ध है। लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए दुकानदारों ने पहली बार पैकेज बनाकर उसमें ऐसी पोशाक, पालना और बृज की छटा से सराबोर सामान शामिल किया है जो जन्माष्टमी पर सभी को आकर्षित करेगा। कान्हा की पोशाक पर तरह-तरह के नग और सितारे जड़े हैं। हरे, लाल और गुलाबी रंग की पोशाकों की डिजाइन भी मनमोहक है। पोशाकें और पीतल के पालना पहले चंदौसी, मुरादाबाद से थोक में खरीदकर लाए जाते थे लेकिन दुकानदारों का रुझान इस बार मथुरा और दिल्ली की तरफ ज्यादा है। कान्हा की नगरी मथुरा में पोशाकों का बड़ा कारोबार है। दुकानदार अजय गोपाल वार्ष्णेय ने बताया- कन्हैया को सजाने के लिए बहुत तरह-तरह का सामान उपलब्ध है। पीतल और सिल्वर के लड्डूगोपाल तो मिलेंगे ही, साथ में बांसुरी, मुकुट, मोतियों की माला, हाथों के कड़े, गइया-बछड़े और पटके भी शामिल हैं। सादा पोशाक जहां 10 रुपये में उपलब्ध है तो मोतियों और सितारों वालीं पोशाकें दो सौ रुपये तक की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed