{"_id":"5e8725f88ebc3e768d063c2c","slug":"labours-relief-in-lockdown-badaun-news-bly4015408144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में राहतः रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे 6658 श्रमिकों के खातों में भेजे गए एक- एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में राहतः रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे 6658 श्रमिकों के खातों में भेजे गए एक- एक हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लॉकडाउन के बीच रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे 6658 श्रमिकों के खाते में सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपये भेज दिए गए हैं। जबकि 9229 और श्रमिकों के खातों में जल्द ही रकम भेजी जाएगी। इसके लिए श्रम विभाग के कर्मचारी श्रमिकों से संपर्क कर रहे हैं।
जिले में कुल 15887 श्रमिक पंजीकृत हैं। इस समय कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन लागू है, जिससे सभी श्रमिकों की आय बंद हो गई है। उन्हें मजबूरी में घर में बैठना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेज रही है। सरकार के आदेश पर श्रम विभाग ने जिले के 6658 श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार भेज दिए हैं। अभी 9229 श्रमिकों के खातों में रकम भेजी जानी है। श्रम विभाग को इन श्रमिकों का डाटा प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी और अधिकारी एक-एक श्रमिक से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिन श्रमिकों के कागजात प्राप्त हो रहे हैं, उनके खातों में रुपये भेज दिए जाते हैं। जल्द ही बाकी श्रमिकों के खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।