फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Labor Day honors

मजदूर दिवस पर मेहनतकशों का सम्मान

Fri, 01 May 2015 08:14 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 01 May 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Labor Day honors

विश्व मजदूर दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठियों में मजदूरों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। अपने हक के लिए मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया। मजदूरों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

जिला कौंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से मालवीय आवास गृह पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सचिव ब्रजभान सिंह ने कहा कि जो हालात 1886 के समय वह हालात आज भी पैदा होते जा रहे हैं। श्रम कानूनों में जो बदलाव किए जा रहे हैं, वह मजदूरों के हितों को सीधे-सीधे प्रभावित कर रहे हैं। ठेका प्रथा, बेकारी, आउटसोर्सिंग लगातार चल रही है। कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि मजदूर की स्थिति दास से भी ज्यादा बुरी है। डॉ.अमीर चंद्र वैश्य ने कहा कि विकास के अंदर मजदूर श्रम का बड़ा महत्व है। कामरेड निगार, राकेश सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए मजदूरों से संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कामरेड प्रेमपाल सिंह, रामकिशोर, प्रवीन सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, राप्रकाश यादव आदि थे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय पर भी विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में अमेरिका के शिकागो शहर में वर्ष 1886 में मारे गए सभी शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही उनके लिए शहर में रैन बसेरा बनवाए जाने की मांग की। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना, कुलदीप कुमार रंजन, राजीव सक्सेना, लड्डन खां, अर्चित कुमार, हर्षित सक्सेना, बॉबी भदौरिया, चांद मियां, गीतेश आदि थे। किसान चीनी मिल शेखूपुर के कार्यालय में भी श्रमिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मजदूर नेता मोहम्मद असरार अहमद ने कहा कि पूरे विश्व के मजदूरों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने चीनी मिल के कर्मचारियों की बात को रखते हुए कहा कि मजदूरों को एक जनवरी 2015 से अप्रैल तक के वेतन का भुगतान नहीं मिला है। मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। अन्य वक्ताओं ने मजदूरों के हितों की रक्षा की बात कही। कहा कि मजदूरों को हमेशा एकजुट रहना चाहिए। तभी उन्हें उनका हक मिल सकेगा। गोष्ठी में कौशर अली, राजेंद्र सिंह राठौर, मोहम्म इस्लाम खां, विनोद कुमार सिंह, उमेशचंद्र शर्मा, रविशंकर मिश्रा, राधेश्याम, रामबहादुर पाल, ह्देश कुमार सिंह,योगेंद्र शर्मा, राजेंद्र चौहान, सलीम अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय एकता परिवार ने भी मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी, अनेक पाल, शकील अहमद, अतर सिंह, सोहन पाल, सगीर, अनिल भंडारी, मोहम्मद यासीन, साजिद हुसैन आदि थे। उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के कार्यक्रम में भी शिकागो में शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गईं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप, श्रीपाल सिंह, कृष्णमुरारी, सुरेंद्र शर्मा, श्रीपाल सिंह, राजाबाबू, जनवेद सिंह आदि थे।

विधिक साक्षरता गोष्ठी भी हुई
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी यहां पर मई दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित हाल में एक विधिक साक्षरता शिविर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिवक्ता नेकपाल सिंह ने सभी मजदूरों को शिशु हितलाभ योजना के विषय में बताया। अधिवक्ता सुरेश चंद्र अग्निहोत्री ने भी मजदूरों को मातृत्व हित लाभ योजना के विषय में बताकर उन्हें जागरुक किया। डॉ.नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भारत जयंतियों का देश है। मजदूरों के लिए भी मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज आपका दिवस है। यह सभी सार्थक होगा जब आप अपने विधिक अधिकारों को जानेंगे तथा उन्हें अपने अन्य मजदूर साथियों को बताएंगे। कार्यक्रम की संयोजक श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वाजपेयी ने भी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर वीके सक्सेना, पीडी शर्मा आदि थे। इस दौरान मजदूरों को हैडविल्स भी वितरित किए गए।


टिथोनस में कर्मियों को सम्मानित किया
विश्व मजदूर दिवस के मौके पर टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक ही हिस्सेदारी है। माली, चपरासी, आया, चालक, हेल्पर आदि सभी की भूमिका विद्यालय को बेहतर बनाने में सदैव महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश ने कहा कि समाज को बेहतर दिशा में देने में सभी की भूमिका की सराहना करनी चाहिए। इस दौरान कर्मचारी मदन, सतीश, संजू, अर्जुन, चुन्ना, राकेश, राहत, अली हसन, दिनेश, रेखा, सीमा, निर्मला, अफरोज आदि को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में कुलदीप साहू, मोहम्मद नकी, मंजीत खन्ना, शिप्रा अरोरा, विपिन सक्सेना आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed