फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Knowledge Exam 3200 Candidates are absent

ज्ञान परीक्षा में 3200 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 21 Feb 2016 08:03 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 21 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Knowledge Exam 3200 Candidates are absent
 जिले के पांच केंद्रों पर रविवार को हुई विद्या ज्ञान परीक्षा पूरी तरह से मजाक बनकर रह गई। परीक्षा में शामिल हुए बच्चों ने कक्ष निरीक्षकों के सामने ही नकल ली। इन केंद्रों पर करीब आधे बच्चे गैरहाजिर रहे। अधिकारी केंद्रों पर तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने इस परीक्षा को गंभीरता से नहीं लिया, जैसा परीक्षाओं को लिया जाता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे विद्या ज्ञान परीक्षा में प्रतिभाग करते हैं। इस बार जिले में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर 6535 बालक-बालिकाओं को प्रतिभाग करना था। प्रथम पाली में बालिकाओं की परीक्षा थी। इसमें इन केंद्रों पर पंजीकृत 3352 में 1816 ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा दूसरी पाली में 3183 बालकों में 1387 ने प्रतिभाग किया। कुल 3203 बालक-बालिकाएं अनुस्थित रहे। देखा गया कि कक्ष निरीक्षकों के सामने ही प्रतिभागी बच्चे नकल रह रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया किंतु उन्होंने परीक्षा में किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई। सो वह केंद्रों पर बैठकर चले गए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने शहर के तीनों केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को जरूरी निर्देश भी दिए। बीएसए के निर्देशानुसार जीजीआईसी पर ब्लाक जगत के वरिष्ठ एबीआरसी राधेलाल, डॉ.पंकज शर्मा आदि भी ड्यूटी पर रहे।
विज्ञापन

ओएमआर सीट को देख चकराए बच्चे
बदायूं। विद्या ज्ञान परीक्षा में बच्चों को ओएमआर (आंसर सीट) भरने को दी गई थी। तमाम बच्चे उसे देख इधर-उधर झांक रहे थे। कक्ष निरीक्षकों की मदद लेकर बच्चों ने ओएमआर सीट को भरा। अव्यवस्था का आलम ये था कि जमीन पर बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed