{"_id":"477e2fcdf9161f355c8d435bb7e204bf","slug":"kiln-owner-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा स्वामी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा स्वामी के खिलाफ प्रदर्शन
वजीरगंज (बदायूं)
Updated Tue, 18 Aug 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद निधि से डाली जा रही सड़क निर्माण में जब एक भट्ठा स्वामी बाधक बने तो ग्रामीणों ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। इनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
लोहिया समग्र ग्राम टिकुरी से वजीरगंज तक लगभग तीन किलोमीटर डामर सड़क का निर्माण सांसद निधि के 1.44 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। सडक निर्माण के लिए सोमवार को सड़क का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसका कस्बे के एक भट्ठे मालिक ने विरोध किया औ मिट्टी डाल रही जेसीबी को काम करने से रोक दिया था। भट्ठेे मालिक द्वारा सड़क निर्माण में बाधा डाले जाने पर मंगलवार को ग्राम टिकुरी के प्रधान पति जयपाल सिंह के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम को भी स्थिति से अवगत कराया। उधर, भारी संख्या में ग्रामीणों के विरोध करने पर भट्ठा मालिक चुपचाप मौके से खिसक लिए। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि भट्ठा मालिक ने सड़क पर ईटें लगाकर कब्जाकर रखा है। उधर, कुछ महिलाओं ने भट्ठा मालिक पर रास्ते से नहीं न निकलने देने का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शन करने वालों में प्रधानपति जयपाल सिंह, अशर्फी लाल, सोवरन, रामनाथ, विक्रम, हरिओम, गिरीश, दिनेश, प्रेमलता, प्रेमवती, अनीता देवी, नारायनी देवी, सोनवती, मायादेवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।