फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Keep the MDM sample safe till the school closes

Budaun News: स्कूल बंद होने तक सुरक्षित रखें एमडीएम का नमूना

Mon, 02 Sep 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Keep the MDM sample safe till the school closes
बदायूं। एमडीएम का सैंपल रखना अब प्रत्येक स्कूल को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने वाले अब विभाग की कार्रवाई की जद में आएंगे। क्योंकि बीएसए के निरीक्षण में एमडीएम में लगातार कमियां मिल रहीं हैं। पिछले दिनों डीएम निधि श्रीवास्तव ने स्कूल चेकिंग के दौरान एमडीएम काे खाकर चेक किया था, जो उनको मानक के अनुरूप नहीं मिला था। इसमें प्रधानाध्यापक को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एमडीएम बांटा जा रहा है। इसका प्रत्येक दिन का मैन्यू अलग है, जिसमें स्कूल से लेकर जिलास्तर पर खेल किया जा रहा है। लंच बाद अगर कोई अधिकारी पहुंचता है तो उसे मिड डे मील नहीं मिलता। बताया जाता है कि सभी बच्चों ने खा लिया।
विज्ञापन

इस पर बीएसए वीरेंद्र कुमार ने अब सभी को स्कूल बंद होने तक एमडीएम का सैंपल संभालकर रखने के निर्देश दिए हैैं। इससे अगर कोई अधिकारी स्कूल की छुट्टी के वक्त भी अगर एमडीएम की जांच के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें खाने की गुणवत्ता जांचने को मिल सकेगी। उन्हें यह भी पता रहेगा कि एमडीएम मैन्यू के मुताबिक बना है या नहीं। बीएसए ने हिदायत दी है कि इस व्यवस्था को तत्काल लागू करें अन्यथा की स्थिति में शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed