फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kcla Har- Har Mahadev Road Echo

कछला रोड पर हर-हर महादेव की गूंज

Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
बदायूं/उझानी
बदायूं/उझानी Updated Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kcla Har- Har Mahadev Road Echo
सावन के दूसरे सोमवार से पहले कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। बदायूं-कछला रोड पर हर-हर महादेव के उद्घोष गूंज रहे हैं। बरेली और पीलीभीत के हजारों कांवड़ियों के जत्थे शनिवार को गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

सावन के सोमवार को शिव भक्त महादेव का जलाभिषेक करते हैं। बदायूं समेत पड़ोसी जिला पीलीभीत और बरेली से भी कछला गंगाघाट पर जल लेने हजारों कांवड़िये पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार की रात शहर के विभिन्न मंदिरों के बिताने के बाद पड़ोसी जिलों के कांवडिय़ों ने शनिवार तड़के हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कूच किया। कछला गंगाघाट पर दिन भर कांवडिय़ों की भीड़ रही।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से बड़ीं दिक्कतें
बदायूं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार रात से बदायूं-बरेली, बदायूं-कासगंज, बदायूं-फर्रुखाबाद रूट को डायवर्ट कर दिया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई हादसा न हो इसके मद्देनजर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रूट डायवर्जन किया जा रहा है। बरेली जाने वाले वाहनों को आंवला होते हुए निकाला जा रहा है। मथुरा के वाहन कादरचौक, कादरगंज होते हुए जा रहे हैं। फर्रुखाबाद रूट के वाहनों को डहरपुर होते हुए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर कांवड़ियों को धमकाने का आरोप
बदायूं। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस-प्रशासन पर कांवड़ियों और डीजे किराए पर देने वालों को परेशान करने का आरोप लगाया है। अखिल भारत हिंदू महासभा की धींगड़ा कॉम्पलेक्स में हुई बैठक में प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने कहा कि पुलिस-प्रशासन दोहरी नीति अपना रहा है। कांवड़ यात्रा में पहले डीजे पर पाबंदी लगाई गई। विरोध करने पर पाबंदी हटाने की बात कह दी गई, लेकिन डीजे किराए पर देने वालों को नोटिस दिए जाते रहे। उन्होंने पुरानी परंपराओं में खलल डालने का आरोप लगाया।
बैठक में दिलीप पाठक, ओमशंखधार, राजू कश्यप, महेश साहू, नीरज कश्यप, करन कश्यप, रवि पटेल, उमेश शर्मा, राहुल पटेल, श्रीपाल सिंह, विश्वास, रामनिवास, हाकिम सिंह, संकेत वर्मा, राकेश, आशु पटेल, प्रमोद पांडेय, रामसरन मथुरिया, प्रमोद, यादराम, लक्ष्मण राठौर, अमित जोशी आदि रहे। इधर, बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने डीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पुलिस कांवड़ यात्रा में खलल डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पुरानी परंपराओं को कुचलने की कोशिश है। उन्होंने बिरुआवाड़ी मंदिर से खेड़ा नवादा तक कांवड़ियों की सुविधा के लिए जनरेटर से पथ प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग भी डीएम से की है।

केसरिया रंग में पटा कछला मार्ग
उझानी। 
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िया बड़ी संख्या में कछला से जल भरकर ला रहे हैं। ऐसे में कछला मार्ग पूरा केसरिया रंग में रंगा  नजर आ रहा है। जय भोले के नारों से माहौल भक्तिमय हो चुका है। कछला से जल  भरकर आ रहे कांवड़िया डीजे पर भोले के गीतों और अबीर-गुलाल को उड़ाकर भक्ति  में पूरी तरह से रंगे दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed