फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kaushalya went to Lala, there was commotion in Awadh.

Budaun News: कौशल्या जायो लला, अवध में मचो हल्ला

Tue, 07 Oct 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kaushalya went to Lala, there was commotion in Awadh.
रुदायन में राम लीला मंचन में राम-लक्ष्मण के साथ गुरू व​शिष्ठ। संवाद
रुदायन। राम लीला मंचन के दौरान रावण और अन्य राक्षसों के अत्याचार से कराह रही पृथ्वी को अत्याचार मुक्त करने को देवता गण भगवान विष्णु से अवतार लेने की प्रार्थना करते हैं। राजा दशरथ के संतान न होने पर वह कुल गुरू वशिष्ठ से मिले, वशिष्ठ ने श्रृंगी ऋषि ने शुभ पुत्र कामेष्ठि यज्ञ करवाया। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट हुए और खीर प्रदान की। राजा दशरथ ने तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर खाने को दी। उनके चार पुत्रों का जन्म हुआ। विभिन्न दृश्यों के साथ लीला का दर्शकों भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

भगवान राम के साथ चारों भाइयों के जन्म लेते ही। राजा दशरथ और तीनों रानियां खुश दिखी। अयोध्याभर में बधाई गान गाए गए।कौशल्या जायो लल्ला, अवध में मचो हल्ला। बाल स्वरूप भगवान राम से मिलने भगवान शिवजी योगी का भेष बनाकर आते हैं। इसके बाद चारों भाइयों का नाम करण गुरू वशिष्ठ द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन

रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया। इधर, लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म की कथा को दर्शाया गया।लीला में दिखाया गया कि तीनों भाइयों ने घोर तपस्या की और ब्रह्मा, विष्णु व महेश से वरदान मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष पदम गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, विकास शर्मा,गोविंद गुप्ता, राजू गुप्ता,सोमपाल गुप्ता, पवन, राजेंद्र शर्मा, नीतू, अनिल, नरेंद्र गुप्ता, राम सिंह, आकाश कश्यप, राकेश कश्यप, संगीत कश्यप, कालू ,गोलू, लवनेश और राजेश सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
----------------


बिसौली की प्राचीन रामलीला में मंचन का शुभारंभ
बदायूं। बिसौली नगर के प्राचीन रामलीला मैदान में सोमवार की रात श्री प्राचीन रामलीला के 178वें वर्ष का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निरीक्षक बिसौली द्वारा किया गया जबकि समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद रहे।
शुभारंभ के पूर्व आचार्य रविंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामलीला मंच का पूजन कराया। शुभारंभ के पश्चात नारद मोह लीला का आकर्षक मंचन किया गया। जिसमें कलाकारों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जगतपाल मिश्रा, बृजवासी मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, मनोज शर्मा, मुकेश मिश्रा, विनायक मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संवाद
--------------------



विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
पीलीभीत की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल रहीं समारोह की मुख्य अतिथि
बदायूं। बिसौली में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह श्री अग्रवाल सभा, अग्रवंशिका जागृति सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीलीभीत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया। मोनिका गर्ग, अंशिका गर्ग, अपर्णा अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई। दसके साथ ही कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हो गया। पराग अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय गान गाया गया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने जयंती उत्सव प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने अग्रवाल समाज से एकजुट रहकर राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। श्री राम चरितमानस का लव कुश द्वारा राम कथा गायन कार्यक्रम हुआ। भगवान राम की आरती उतारी गई। महाराज अग्रसेन भगवान राम के पुत्र कुश की 34वीं पीढ़ी के माने जाते हैं।
कार्यक्रम में बदायूं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हरि भगवान, चंदौसी सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, उझानी उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वजीरगंज से कैलाश अग्रवाल एवं सदस्यों ने सहभागिता की। अग्रोदय पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. आस्था अग्रवाल एवं सीमा अग्रवाल ने किया।

पत्रिका परिवार के सदस्य रत्नेश अग्रवाल, मित्तल, मित्तल, पराग अग्रवाल, अमरदीप, संजय अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजित फैंसी ड्रेस, नृत्य, बेबी शो, पहले आओ पहले पाओ, पूजा चौकी सजाओ, रंग भरो प्रतियोगिता, बास्केट विद बॉल, लिफाफा सजाओ के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। मेधावी छात्राओं का सम्मान प्रमाण पत्र दिए गए। वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। सुरेश कुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सुषमा मित्तल, प्रेमलता अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर किया गया।

रुदायन में राम लीला मंचन में राम-लक्ष्मण के साथ गुरू वशिष्ठ। संवाद

रुदायन में राम लीला मंचन में राम-लक्ष्मण के साथ गुरू वशिष्ठ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed