फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   katra sadatganj kand

सीबीआई को झटका, क्लोजर रिपोर्ट खारिज

Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि क्लोजर रिपोर्ट में पप्पू यादव को बड़ी लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने का जिक्र है। इसके बावजूद पप्पू यादव को आरोपी नहीं बनाया गया। सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट के समर्थन में कई फॉरेंसिक साक्ष्य भी कोर्ट में दाखिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात चचेरी-तहेरी बहनों की लाशें आम के बाग में पेड़ पर लटकी मिली थीं। लड़कियों के परिवार वालों ने पप्पू यादव, अवधेश यादव, उर्वेश यादव (सगे भाई) और कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने 11 दिसंबर 2014 को मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए दावा किया था कि लड़कियों ने खुदकुशी की। उनके साथ गैंगरेप भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


विवादों में रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट
इस मामले में मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगातार विवादों में रही। सीबीआई ने दोबारा शव निकाल कर जांच करने की बात की थी लेकिन इस प्रक्रिया में इतना विलंब कर दिया गया कि जब जांच टीम पहुंची तो बाढ़ आने से नदी के किनारे दफन किए गए शव बह चुके थे। क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने वादी पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। वादी पक्ष ने 19 फरवरी 2015 को  प्रोटेस्ट दाखिल किया। लंबी सुनवाई के बाद स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने सीबीआई और आरोपियों को झटका देते हुए क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी पक्ष ने बताई न्याय की जीत
कोर्ट ने फिलहाल मामले में अगली सुनवाई के लिए कोई तारीख मुकर्रर नहीं की है। वादी पक्ष ने इसे न्याय की जीत बताया है वहीं आरोपी पक्ष के वकील जवाहर सिंह यादव ने कहा है कि वह न्यायिक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

टाइमलाइन
2 जून, 2014 : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों से सामूहिक बलात्कार करने की बात कही गई
13 जून, 2014 : मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की
21 अगस्त, 2014 : सीबीआई ने कहा कि फॉरेंसिक जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई
4 सितंबर, 2014 : मामले में गिरफ्तार तीन युवकों को स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी
27 नवंबर, 2014 : सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दोनों की हत्या नहीं की गई, बल्कि उन्होंने खुदकुशी की थी
11 दिसंबर, 2014 : सीबीआई ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की
19 फरवरी, 2015 : परिजनों ने सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट को अदालत में चुनौती दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed