{"_id":"597ddede4f1c1bff748b4702","slug":"kathan-in-the-ganges-awe-in-the-coastal-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में कटान, तटवर्ती गांवों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में कटान, तटवर्ती गांवों में खौफ
बदायूं।
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा से छोड़ा गया 77679 क्यूसेक पानी
कछला में गंगा का मीटर गेज 163.00 पर दर्ज
गंगा ने कई इलाकों में कटान फिर तेज कर दिया है। शनिवार को भी नरौरा बैराज से गंगा में 77679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि, यह वाटर डिस्चार्ज शुक्रवार के मुकाबले करीब 16654 क्यूसेक कम है। शनिवार को गंगा का मीटर गेज 163.00 दर्ज किया गया।
गंगा में नरौरा से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। अगर दो दिन के वाटर डिस्चार्ज पर गौर करें तो दो दिन में नरौरा बैराज से गंगा में 1.72 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। सहसवान, उहसैत, कादरचौक और उसावां के कई इलाकों में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। तटीय गांव के लोगों का कहना है कि जलस्तर घटने पर कटान तेज होता है और जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे में, वह अभी से ही सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं। कादरचौक के ककोड़ा में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं वहीं उसहैत के पथरामई और पदम नगला में कटान जारी है। पिछले साल भी कटान की वजह से सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई थी। जमीदाराना, नगला अजमेरी और गंगा-महाबा बांध पर भी गंगा की धारा टकरा रही है। हालांकि, बांधों को कोई खतरा नहीं है। बाढ़ खंड संवेदनशील बांधों की मरम्मत का काम काफी हद तक पहले ही पूरा कर चुका है। गंगा में शनिवार को नरौरा बैराज से 77679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को भी 94333 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। हालांकि, एक साथ दो लाख क्यूसेक पानी आने के बाद ही बाढ़ के हालात पैदा होते हैं।
----------
एक सप्ताह में गंगा में छोड़ा गया पानी
रविवार- 37194
सोमवार- 49209
मंगलवार- 57724
बुधवार- 57524
गुरुवार- 62040
शुक्रवार- 77679
शनिवार- 94333
रविवार- 77679
(क्यूसेक में)
--------
वर्जन-
शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 77679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुछ इलाकों में कटान तेज होने की सूचना मिली है। अभी बाढ़ जैसे हालात बिल्कुल भी नहीं हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड