{"_id":"7d3998715e0d30b7bb9b5d209f0957ed","slug":"kastoorba-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में चादर ओढ़कर सो रही छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में चादर ओढ़कर सो रही छात्राएं
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 18 कस्तूरबा विद्यालय हैं, जिनमें 1800 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। विभाग द्वारा इन छात्राओं को हर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सामान सप्लाई करने वाले ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। हर तीन साल में कस्तूरबा विद्यालयों में बेडिंग फंड के रूप में 75 हजार रुपये मिलते हैं। जिससे विद्यालय में छात्राओं के लिए जरूरी सामान पहुंचाया जाना था, लेकिन इस बार ठेकेदारों ने विद्यालयों में अपनी मर्जी से सामान सप्लाई किया है। सर्दी शुरू हो चुकी है, लेकिन किसी भी बॉ विद्यालय में रजाई नहीं पहुंचाई गई है। छात्राएं चादरें ओढ़कर रात काट रही हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग द्वारा विद्यालयों में भेजे गए सामान में दड़ी, चादर और गद्दे ही भेजे गए हैं। रजाई नहीं भेजी गई। बेसिक शिक्षा विभाग को भी इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है, पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
मेरे संज्ञान में अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है, यदि ऐसा है तो जिले के सभी बॉ विद्यालयों में जल्द ही रजाई भेजी जाएंगी। मैं मंगलवार को विद्यालयों में इस स्थिति का जायजा लूंगा। -आनंद प्रकाश शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
गर्म यूनीफार्म उपलब्ध कराने को मांगी रिपोर्ट
बदायूं। कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के लिए गर्म यूनीफार्म उपलब्ध कराने के लिए बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी विद्यालयों में छात्राओं की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही बॉ विद्यालयों की छात्राओं को स्वेटर व गर्म यूनीफार्म उपलब्ध कराई जाएगी।