{"_id":"8a55c08c2115fed6cc665efb9380a944","slug":"karwachauth-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद को देख सुहागिनों ने किया अपने चांद का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद को देख सुहागिनों ने किया अपने चांद का दीदार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ का पर्व सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। पति की दीर्घायु के लिए होने वाले इस पर्व की तैयारियों में सुहागिनें कई दिनों से लगीं हुईं थीं। हाथों में मेंहदी रचाने के बाजार में सुहागिनों की भीड़ दिन भर लगी रही। देर शाम चांद को देख सभी सुहागिनों ने दीपक जलाया और पति की पूजा की और उनके दीर्घायु की कामना की। बाद में पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद उपवास का पारायण किया। शहर में कई स्थानों पर सुहागिनों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर चंद्रदेव को प्रसन्न किया। उन सुहागिनों में इस पर्व को लेकर बेहद उत्साह था जो पहली बार मना रहीं थीं। पटियाली सराय की सुनीता ने बताया कि उनकी शादी को पांच माह हुए हैं। सो यह उनका पहला करवा चौथ का पर्व है इसलिए उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ उपवास रखा। मीराचौकी की रेखा का भी यह पहला कारवा चौथ का व्रत था। बोलीं-शुरु के एक-दो घंटे तो उन्हें उपवास के समय दिक्कत लग रही थी लेकिन पति प्रेम के बल पर उन्होंने पूरे समय निर्जल उपवास रखा और शाम को चांद की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की।
मौसम से चिंतित थीं सुहागिनें
बीते दिन से मौसम के बदले तेवर को देख कई सुहागिनें इस बात को लेकर बेहद चिंतित थीं कि कहीं बादल न हो जाएं। तब शायद चांद का दीदार उन्हें आसानी से नहीं हो पाता,लेकिन चांद ने उनकी प्रार्थना को सुना और मौसम पूरी तरह साफ रहा।
बिल्सी। नगर एवं क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी सुहागिनों ने अपने पतियों की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखा। चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद उपवास खोला। क्षेत्र के गांव सिरासोल, वैन, खैरी, दिधौनी, अंबियापुर, सिमर्राभोजपुर, बांसबरोलिया, सिध्दपुर चित्रसैन, वरनी, पिंडौल आदि में आज करवाचौथ का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
रुदायन। कस्बा एवं क्षेत्र के गांवों में आज करवाचौथ पर सुहागिनों ने अपने-अपने पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। बाद में चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर उपवास को तोड़ा। इसके अलावा क्षेत्र के गांव करियामई, राजपुर-रोशननगर, दारानगर, ईखखेड़ा, गोविंदपुर-शिवनगर, धर्मपाल, चनी, रायपुर, मोहन नगला, गंधरोली आदि में भी करवा चौथ का पर्व मनाया गया।
थाली बदलने की रस्म की पूरी
करवाचौथ पर थाली बदलकर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेने की रस्म यहां पंजाबी समाज में निभाई गई।
खूब हुई आतिशबाजी
चंद्रमा के दीदार होने पर महिलाओं को पूजा के लिए प्रेरित करने को लोगों ने खूब आतिशबाजी की। धूमधड़ाके से आकाश गूंज उठा।
सोशल साइट पर भी मनी करवाचौथ
करवा चौथ पर चांद का दीदार करने के बाद सुहागिनों ने अपने-अपने पतियों के साथ सेल्फी भी ली और सोशल साइट्स पर पोस्ट की।