फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   karvachauth will observe today

करवाचौथ आज, रात 8.24 बजे होगा चंद्र दर्शन

Thu, 29 Oct 2015 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 29 Oct 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
karvachauth will observe today
रात में सवा आठ से पौने दस बजे के बीच में करें पूजन
विज्ञापन


शुक्रवार को बाजारों में खास रौनक नजर आई। मीना बाजारों में अधिकांश भीड़ महिलाओं और युवतियों की थी। सुहागिन महिलाएं करवाचौथ पर खुद सजने से लेकर पूजन सामग्री खरीदने में कोताही बरतना नहीं चाहती थीं। इससे श्रृंगार से संबंधित दुकानों में भी खासी भीड़ रही। तमाम दुकानदार ठेलों और टोकरियों में लेकर गलियों में भी करवा-सींके बेचते नजर आए।

चर, लाभ और चौकड़ियां आने से पूजन होगा शुभ
पंडित गिरीश शर्मा कहते हैं कि शुक्रवार को सूर्योदय से लेकर 10.40 तक व्रत एवं पूजन करने का लाभकारी समय है। इस दौरान चर, लाभ और अमृत की चौकड़ियां रहेंगी, जो काफी लाभकारी हैं। शुक्रवार को श्रृंगार का दिन कहा जाता है, इसलिए मां गौरी को श्रृंगार सामग्री भेंट करें और माता रानी से आशीर्वाद की कामना करते हुए व्रत धारण करें।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में ऐसे करें करवाचौथ व्रत पूजन
करवाचौथ पर श्री गणेश, शिव जी, मां गौरी का पूजन रोली, धूप, फल, फूल और प्रसाद चढ़ाकर सूर्योदय से 10.40 बजे के बीच करें। व्रत पारायण करने से पहले रात में उसी पूजन विधि से सवा आठ बजे से पौने दस बजे तक पूजन करने का शुभ मुहूर्त है। चंद्रमा का पूजन-वंदन करके अर्घ्य देकर व्रत पारायण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत में डॉक्टरों की सलाह भी मानें
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. हरपाल सिंह कहते हैं हैं कि सारा दिन कुछ भी न खाने से गैस्ट्राटाइटिस हो सकता है, जिससे पेट में दर्द भी हो सकता है। इससे बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान दें-

1. मिर्च मसाला एवं ज्यादा नमक का भोजन न खाएं।
2. सेव, केला खाएं लेकिन अमरूद न खाएं।
3. रात को हल्का एवं सुपाच्य खाना खाएं।
4. कुट्टू के आटे का भी अधिक सेवन न करें।
5. फ्रिज का बहुत ठंडा पानी न पिएं।
6. दही का सेवन जरूर करें।

करवा सजाने में सविता ने मारी बाजी
गुरुवार को पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में करवा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने करवा सजाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सविता जोशी प्रथम, जैना असलम द्वितीय और कविता कश्यप तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed