फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariyas dances on the street before offering Gangajal on shiv

जलाभिषेक से पहले हाईवे पर खूब थिरके कांवड़िये 

Mon, 24 Jul 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 24 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas dances on the street before offering Gangajal on shiv
Kanwariyas

सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले बरेली-मथुरा हाईवे पर शिवभक्तों की टोलियों ने धमाल मचा दिया। कछला गंगाघाट पर पूरी रात गंगाजल भरने का दौर चला। शिवभक्तों की टोलियों की वजह से बाजार भी रात में गुलजार रहा। हाईवे पर नाचते-गाते निकले कांवड़िये कलाकारों के साथ थिरक उठे। कछला गंगाघाट पर शिवभक्त कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला रविवार शाम से सोमवार सुबह तक चलता रहा। बम-बम भोले का जयकारा लगाते हुए घाट पर पहुंचे कांवड़ियों ने कांवड़ पूजन की धार्मिक परंपरा को भी निभाया। पहले के मुकाबले शिवभक्तों की भीड़ भी ज्यादा रही। घाट से जयघोष करते हुए हाईवे से होकर शिवालयों की ओर चले कांवड़ियों ने रास्ते में जमकर धूम धड़ाका किया। लाउडस्पीकारों और डीजे साउंड सिस्टम से भी भजन गूंजते रहे। भजनों की धुन पर कलाकारों के साथ कांवड़ियों ने नृत्य किया। कलाकारों ने घंटाघर चौराहे पर जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया, उसे देख राहगीर भी झूम उठे। गंगाघाट निवासी राजपाल ने बताया कि रविवार कांवड़ लेकर चले शिवभक्तों में सर्वाधिक संख्या बदायूं और बरेली जिले के लोगों की रही। कई टोलियों में युवतियों के साथ महिलाओं की भी मौजूदगी देखने को मिली। इस बीच कांवड़ियों की टोलियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। 

विज्ञापन

बुर्राफरीदपुर मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब      
इलाके के गांव बुर्राफरीदपुर स्थित शिवमंदिर पर सोमवार तड़के से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर समेत आसपास गांवों के करीब 30 हजार शिवभक्तों ने मंदिर में शिव के दर्शन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के पास ही मेले में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने घरेलू सामान की खरीदारी की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं से जुड़े रंधावा यादव और चरनसिंह ने बताया- इस बार मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed