{"_id":"5db4fc71a0c03ba3110c2b3d4a30a398","slug":"kanvariye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से तीन कांवड़िया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से तीन कांवड़िया घायल
बदायूं।
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला हादसा सोमवार पूर्वाह्न में कोतवाली क्षेत्र के गांव इटऊआ के पास हुआ। कादरचौक क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी कांवड़ियों की टोली शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के शिव मंदिर में जलाभिषेक को निकली। टोली में शामिल चरनसिंह के 15 वर्षीय बेटे अनिल को पीछे से बाइक सवार युवक ने रौंद दिया। लहूलुहान होकर वह सड़क पर ही गिर पड़ा। साथी कांवड़ियों ने हादसे के बाद मौके पर ही बाइक सवार युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। कांवड़ियों ने बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों की भीड़ से बाइक सवार को छुड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया है।
इसके अलावा रविवार शाम बदायूं के मीरा जी चौकी क्षेत्र के कांवड़ियों में प्रदीप (30) और दिनेश (20) को भी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। कांवड़िया घायलों को उठाने के लिए बढ़े तभी बाइक समेत दोनों युवक भाग गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। इधर, पुलिस का कहना है कि घायल प्रदीप और दिनेश को अस्पताल में भर्ती जरुर कराया गया, लेकिन उनके घरवालों ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया था।