फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakoda mela

गंगा पूजन के साथ मिनी कुंभ मेला शुरू

Wed, 18 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 18 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
kakoda mela
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को गंगा तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद गंगा पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मेले में मांस, मदिरा की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। पॉलीथिन और जुए पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मनोरंजन की व्यवस्था कराने, मेले में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया। सरकारी विभागों द्वारा मेले में विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को एआरटीओ और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को हिदायत दी है कि पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुओं के इलाज के लिए अस्थाई पशु चिकित्सालय भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 10 बेड का अस्थाई चिकित्सालय भी बनाया जाएगा। जिसमें दिन और रात्रि में 16 चिकित्सक दो महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स और वार्ड व्याय के अलावा अन्य स्टाफ को एंबुलेंस सहित लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में डीआरडीए के परियोजना निदेशक राम रक्षपाल सिंह यादव, उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और जिला कासगंज के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम पटियाली एस सुधाकरन, बीडीओ भीमजी उपाध्याय, बाबा नन्हेंदास, स्वामी मधुसूदनाचार्य दिउचरी वाले महाराज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. रामप्रकाश गुप्ता शास्त्री ने पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरचौक में अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कादरचौक। जिलाधिकारी ने कादरचौक में रोड किनारे अतिक्रमण को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए हैं जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाए।

नहीं होने दिया जाएगा जुआ
कादरचौक। एसएसपी सौमित्र यादव ने कहा कि मेले में अस्थाई कोतवाली और चौकियां बनाई जाएंगी। यशवीर सिंह को मेला कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नामित कर दिया गया है। मेले में पर्याप्त पुलिस बल, होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में जुआ, मांस, मदिरा पूर्ण प्रतिबंधित रहेगी और कोई भी व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके साथ कोई रियायत न बरतते हुए निश्चित कार्रवाई की जाएगी।



मेला की तैयारियों में विशेष
0 पीडब्लूडी विभाग को रोड बनाने और साइड पटरी तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
0 सफाई कर्मियों को जाकिट दी जाएगी। जिसे वह पहचान के रूप में पहने रहेंगे।
0 15 हजार कैरोसिन का आवंटन किया गया है, जो  मेला में राशन कोटे की 15 दुकानों पर बंटेगा।
0 वीरेश तोमर ने मेला में राशन की दुकानें बंद रहने की शिकायत की।
0 मेला में फंसे वाहनों को हटाने के लिए तीन क्रेनों की व्यवस्था रहेगी।
0 पराग वालों को अन्य माध्यमों से मेला की दूध सप्लाई पूरी करने को कहा गया है।
0 धूल उडने से रोकने के लिए 10 टैंकर निरंतर छिड़काव में लगेंगे।
0 मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगेगें। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहेगी।                     


दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन
कादरचौक। मेला को देखते हुए जाम न लगे इस कारण गंजडुंडवारा की ओर से पुल पर आने वाले भारी वाहनों के लिए दो दिन तक रूटडायवर्जन रहेगा। पुल से इस पार आने वाले भारी वाहन दो दिन के लिए कछला होकर निकाले जाएंगे। जिसकी जानकारी एसडीएम पटियाली एस सुधाकरन ने दी।


फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची
कादरचौक। मेला के लिये फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी पहुंच गई है मेला में छ: गाडी फायर ब्रिगेड की रहेंगी। जिनमें दो कोतवाली दो-दो मेला के पूर्व और पश्चिम रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed