फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kadarchauk marg developed by 443 crore

कादरचौक मार्ग पर खर्च होंगे 4.43 करोड़, अन्य 12 सड़कों को भी 4.86 करोड़ स्वीकृत

Tue, 24 Nov 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
kadarchauk marg developed by 443 crore
बदायूं। शासन ने जिले में दातागंज, बिल्सी और शेखूपुर विधानसभाओं में प्रमुख संपर्क मार्गों के लिए 9.29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। सबसे ज्यादा 4.43 करोड़ का बजट उझानी, खिरिया बाकरपुर, ककोड़ा, कादरचौक मार्ग के लिए मिला है। इसके अलावा 12 अन्य मार्गों के सौंदर्यीकरण पर भी चार करोड़ छियासी लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त का बजट जारी हो गया है। कुछ सड़कों का काम पहले से चल रहा है। इन सड़कों पर जल्द काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

रुहेलखंड के मिली कुंभ मेला ककोड़ा का इस बार आयोजन नहीं हो रहा है। उझानी से खिरिया बाकरपुर और ककोड़ा होते हुए कादरचौक तक जाने वाले मार्ग की दशा काफी खराब थी। ककोड़ा के लिए एक अन्य मार्ग बाया शेखूपुर होते हुए जाता है। इस मार्ग का सुदृृणीकरण पहले ही हो चुका है। अब शासन ने उझानी-कादरचौक मार्ग को मंजूरी देते हुए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह मार्ग बिल्सी और शेखूपुर विधानसभा से होते हुए निकलता है। इस मार्ग पर कुल 4.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही शासन ने उझानी-सकरी जंगल मार्ग से ठिकरी संपर्क मार्ग के लिए 19.79 लाख और मझिया, कचहरी, शेखूपुर मार्ग सकरी कासमपुर मीरा पट्टी मार्ग के लिए 1.50 करोड़ मंजूर किए हैं। दातागंज विधानसभा में भी नौ सड़कों को मंजूरी के मिलने के बाद बजट की दूसरी किस्त जारी की गई है। इनमें दातागंज विधानसभा में कटरी क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग शामिल हैं। इनमें कई संपर्क मार्गों की दशा काफी खराब है। बाढ़ के सीजन में कई संपर्क मार्गों को नुकसान भी पहुंचा था।
विज्ञापन

इन सड़कों का भी होगा कायाकल्प
- शासन ने दातागंज विधानसभा में कई गांवों के संपर्क मार्गो के निर्माण के लिए बजट जारी किया है। इनमें सबसे ज्यादा एक करोड़ 50 लाख रुपये सुखौरा से मिलक मार्ग पर खर्च होंगे। इसके अलावा झुकसा से खलीलपुर मार्ग, अमृतापुर मार्ग से बेगमगंज, उसहैत उसावां गूरा बरेला नवीगंज मार्ग से ओमी नगला संपर्क मार्ग, गढ़िया रंगीन, लालपुर खादर, हजरतपुर मार्ग से हर्रामपुर पूर्वी मार्ग, म्याऊं, बिशारतनगर से बगिया मार्ग, काजी खेड़ा से भकौड़ा मार्ग, उसहैत, सरेली, कमलू नगला मार्ग से कछिया मार्ग, उसहैत, कोरीकलां मार्ग वाया कटरा अटैना मार्ग से कड़्डी मार्ग, दातागंज, बेलाडांडी मार्ग से तालिबगंज संपर्क मार्ग, सुखौरा से मिलक मार्गों को भी सुदृण बनाया जाएगा। इसके अलावा कुछ पुराने कार्यों के लिए भी धनराशि जारी की गई है। इन कार्यों के लिए पहले किस्त के बाद दूसरी किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड, प्रांतीय खंड-दो और निर्माण खंड में अलग-अलग कई पुराने कार्यों के साथ नए कार्यों के लिए स्वीकृति के साथ बजट मिला है। कुछ काम चल रहे हैं। जो नए काम होने हैं उनके लिए संबंधित खंड की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ काम चालू कराए जाएंगे।
- हेमंत सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड-दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed