फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kachchla Bandh called on Kasganj incident

कासगंज कांड में कछला का बाजार बंद, युवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा 

Thu, 01 Feb 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 01 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
kachchla Bandh called on Kasganj incident
बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर कासगंज में हुई हिंसा के शिकार चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करते हुए कछला में दुकानदारों समेत युवक गुरूवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने मेन मार्केट में तिरंगा यात्रा निकाली। दुकानदारों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और चौराहे पर धरना देकर भारत माता के जयकारे लगाए। इसे लेकर चौराहे के आसपास अफरातफरी का माहौल भी बना लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी की वजह से सबकुछ शांत रहा। बाजार पूरी तरह बंद रहा। बाद में विधायक आरके शर्मा प्रतिनिधि मुकेश तोमर और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमवीर कश्यप की अगुवाई में लोगों ने राज्यपाल का संबोधित ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

कछला में बाजार बंदी का ऐलान दो दिन पहले ही कर दिया गया था। सुबह में कुछेक दुकानें खुली भी लेकिन तिरंगा यात्रा में युवकों की भीड़ देख उनके शटर भी गिरा लिए गए। प्रात: करीब 10 बजे कछला चौराहे से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में किसी पार्टी या फिर संगठन का बैनर नहीं था। भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा मेन मार्केट के अलावा ननाखेडा रोड और सहसवान रोड बाजार से होकर भी गुजरी। पूर्वाह्न में ही दुकानदारों समेत प्रमुख कसबाइयों ने चौराहे पर धरना भी दिया। वक्ताओं ने हिंसा के शिकार चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की आवाज बुलंद की। धरना करीब चार घंटे तक चला। धरनास्थल पर चंदन गुप्ता का बड़ा पोस्टर भी लगाया गया था। 
विज्ञापन

बाजार में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाजार में फोर्स का तैनात कर रखा था लेकिन पुलिस कर्मियों ने बाजार खुलवाने की कोशिश भी नहीं की। सीओ भूषण वर्मा ने कछला पहुंचकर हालात का जायजा लिया। धरनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार को विधायक आरके शर्मा के प्रतिनिधि मुकेश तोमर और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर कश्यप की मौजूदगी में राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा, मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपया और उसके कातिलों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगाघाट तक निकाला कैंडिल मार्च 
उझानी। चंदन गुप्ता को श्रद्घांजलि अर्पित करने के लिए कैंडिल मार्च शाम पांच बजे शुरू हुआ। कछला चौराहे से शुरू कैडिल मार्च में शामिल कसबाइयों के साथ युवक गंगाघाट तक पहुंचे। गंगाघाट पर मोमबत्तियां जलाकर चंदन को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। कैंडिल मार्च के दौरान पुलिस फोर्स भी घाट लगा रहा। बरेली-मथुरा हाइवे पर वाहनों को भी पुलिस ने करीब आधा घंटे तक रोके रखा। 


शोक में बाजार बंद रखने का निर्णय किसी संगठन का नहीं बल्कि दुकानदारों का सामूहिक रूप से था। लोगों ने बड़े ही शांतिपूर्ण अंदाज में शोक प्रकट करते हुए चंदन गुप्ता को श्रद्घांजलि अर्पित की। कछला चूंकि कासगंज बार्डर पर है, इसलिए पहले ही सतर्कता वरती जा रही है।- राजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed