फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   JSY explores CBI team reached the Bisauli

जेएसवाई की पड़ताल को बिसौली पहुंची सीबीआई टीम

Thu, 10 Dec 2015 11:11 PM IST
बिसौली( बदायूं)
बिसौली( बदायूं) Updated Thu, 10 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
JSY explores CBI team reached the Bisauli

विज्ञापन
 एनआरएचएम के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना की जांच को पहुंची चार सदस्यीय सीबीआई टीम ने गुरुवार को बिसौली पहुंच कर पड़ताल की। इस दौरान वर्ष 2004 से 2011 के बीच जेएसवाई का लाभ पाने वाली महिलाओं के साथ आशा वर्कर्स से भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

एनआरएचएम में बड़ा घोटाला 2011 में सामने आया था। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई देहरादून शाखा से चार सदस्यों की टीम मंगलवार को बदायूं पहुंची थी। पहले दिन जांच टीम ने म्याऊं सीएचसी पहुंच कर जांच की। बुधवार को बिनावर के घटपुरी सीएचसी में जेएसवाई में हुए घोटाले के रिकार्ड जांच एजेंसी ने खंगाले। गुरुवार को बिसौली सीएचसी पर बिसौली के साथ सैदपुर और आसफपुर सीएचसी के रिकार्ड की जांच के साथ टीम ने भौतिक सत्यापन किया। हालांकि, तीन दिन की जांच के दौरान क्या मिला, इस बारे में अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed