फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jhulsa may effect potato crop

‘सब्जियों के राजा’ पर झुलसा का खतरा

Fri, 05 Jan 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 05 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Jhulsa may effect potato crop
खराब हुई अालू की फसल। - फोटो : amar ujala
तापमान में तेजी से गिरावट के साथ ही दो दिन से पड़े रहे तुसार (पाला) ने आलू की फसल को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। पत्तियों के झुलसने की शुरुआत के साथ ही शुक्रवार को कई किसान कृषि वैज्ञानिकों के पास पहुंचे। हालांकि अभी झुलसा का प्रकोप कोई खास ज्यादा नहीं है लेकिन चार-छह दिन हालात ऐसे ही रहे तो सब्जियों के राजा को प्रभावित होने से रोकना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन

आलू पर मौसम की मार की शुरुआत भर से उत्पादकों के चेहरे पर शिकन झलकने लगी है। अच्छी पैदावार के संकेत के बीच वैज्ञानिकों को तापमान में तेजी के साथ गिरावट की भी उम्मीद कम ही थी। कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे मिहौना गांव के राजपाल और बुटला के हरीओम ने तुसार की वजह से झुलसा रोग की चपेट में आईं आलू की पत्तियों को भी दिखाया। तुसार का प्रकोप बढ़ने पर ऐसी दिक्कत पिछले सालों में भी आलू की फसल के सामने आती रही है लेकिन इस बार मौसम ने अचानक करवट बदलकर नुकसान की आशंका को बढ़ा दिया है। इस बार आलू का रकबा भी पहले के मुकाबले अधिक है। तुसार से गेहूं और सरसों की फसल को कोई खास नुकसान की आशंका नहीं है लेकिन सरसों में माहुं का प्रकोप हो सकता है।  
विज्ञापन


झुलसा से बचाव को आलू पर करें रेडोमिल रसायन का स्प्रे 
उझानी। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए सबसे अच्छा उपाय पांच ग्राम रेडोमिल रसायन का प्रति एकड़ रकबा के लिए दो सौ लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे किया जाए तो फसल को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। वैसे, आलू की फसल में नमी भी कम होने नहीं दी जाए। हल्की सिंचाई करके आलू की फसल पर तुसार के असर को कम किया जा सकता है। कोहरे से बचाव के लिए देसी तरीका फसल के आसपास धुआं करना भी मुफीद साबित होता है। अहम बात यह कि पत्तियां झुलसी दिखें तो यूरिया खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुसार की वजह से आलू की पत्तियों के झुलसने की जानकारी किसानों के जरिए मिली है। इसे पिछेती झुलसा कहते हैं। किसानों को देसी और वैज्ञानिक तौर-तरीकों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। धुआं करना और हल्की सिंचाई का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है।
- डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed