फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jewellery worth lacs stolen from jewellers

छत और दीवार काटकर सराफ की दुकान में लाखों की चोरी

Tue, 16 Jan 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 16 Jan 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
jewellery worth lacs stolen from jewellers
चोरी
हाईटेक चोरों के आगे पुलिस लाचार होती दिख रही है। सोमवार की रात चोरों ने थाना ईसानगर के पीलीभीत-बस्ती हाईवे के प्रमुख सिसैया चौराहा पर स्थित एक सराफ की दुकान की छत और दीवार छेनी-हथौड़े से काट डाली और दुकान में घुस गए। तिजोरी तोड़कर चोर उसमें रखे 40 हजार रुपये और करीब साढ़े पांच लाख का सोना-चांदी ले गए। घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत है। सूचना पर सीओ के साथ पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली धौरहरा के गांव सिसैया निवासी सियाराम रस्तोगी की धौरहरा रोड पर ही ईसानगर थाना क्षेत्र में स्थित सिसैया चौराहा पर सराफ की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान की छत और दीवार लोहे की छेनी-हथौड़ी से काटकर दी। दुकान के अंदर घुसे चोर तिजोरी काटकर उसमें रखा 80 ग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी और 40 हजार रुपये चुराकर ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान मालिक जब रोज की तरह सुबह करीब सात आठ बजे दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान की छत और दीवार कटी थी। तिजोरी टूटी खाली पड़ी थी। यह देख उसके होश उड़ गए। उधर, चोरी की सूचना से चौराहा के दुकानदारों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में व्यापारियों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सीओ निष्ठा उपाध्याय ने ईसानगर पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम के एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसओ ईसानगर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


एक साल पहले भी हो चुकी है चोरी
धौरहरा। सिसैया निवासी सियाराम रस्तोगी की सराफ की दुकान में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। इससे एक साल पहले भी चोर उनकी दुकान से करीब आठ लाख रुपये का सोना-चांदी चुरा ले जा चुके हैं। पुलिस इस घटना का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


गुस्साए व्यापारियों ने दोपहर तक बंद रखीं दुकानें
धौरहरा। पुलिस गस्त पर सवालिया निशान लगाते हुए सिसैया चौराहा के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर पहुंची सीओ निष्ठा उपाध्याय ने व्यापारियों से बातचीत की और गश्त व्यवस्था तेज करने के साथ घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए और दोपहर बाद दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed