फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jesus born at midnight, church dressed as a bride

आधी रात को जन्मे यीशु, दुल्हन की तरह सजे चर्च

Sat, 25 Dec 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jesus born at midnight, church dressed as a bride
पुलिस लाइन में स्थित कैथोलिक चर्च में सजाई झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म के बाद घरों से लेकर गिरिजाघरों तक बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। चर्चों में प्रार्थना सभा हुईं और लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने के साथ उपहार भी भेंट किए। शनिवार को दिन में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा और कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

शहर की पुलिस लाइन स्थित कैथोलिक चर्च में क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यहां पर एक सुंदर चरनी बनाई गई है। शुक्रवार रात सात बजे से कैरोल गान, प्रार्थना समारोह व मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया। इसके बाद केक खाकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गईं। फादर रॉय, फादर मारटिन, फादर सीबी, फादर विरेंद्र, फादर आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं इंदिरा चौक स्थित मैथोडिस्ट समेत एमरी मैथोडिस्ट चर्च में सजावट को शुक्रवार को दिन में अंतिम रूप दे दिया गया। इसके साथ ही दिन ढलते ही सभी चर्च रोशनी से जगमगा उठे। विभिन्न झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी का दिखा क्रेज, सेंटा क्लॉज बने बच्चे
चर्च में प्रार्थना सभा के बाद युवा एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। वहीं, घरों में बच्चों को सेंटा क्लाज की ड्रेस में सजाने का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed