{"_id":"60f3276c8ebc3e6d68704548","slug":"je-was-beaten-up-for-checking-electricity-mobile-snatched-badaun-news-bly4534808183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग को पहुंचे जेई को पीटा, मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग को पहुंचे जेई को पीटा, मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा नवादा में शनिवार दोपहर बिजली चेक करने पहुंची टीम से मकान मालिक ने गालीगलौज और धक्कामुक्की कर दी। जेई के साथ मारपीट भी की। आरोपी ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मोबाइल बरामद हो गया। टीम ने आरोपी के मकान का कनेक्शन काट दिया है। उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।
शनिवार दोपहर खेड़ा नवादा जेई सचिन कुमार, जेई सुनील कुमार, एसडीओ पनबड़िया नीरज सिंह गोबाड़ी, संविदा कर्मी खलील और सहयोगी सहरोज व वीरपाल खेड़ा नवादा में बिजली चेक करने पहुंचे थे। इसी दौरान नवादा में एक घर में बिजली चोरी होती मिली। मकान मालिक ने पैनल में अलग से दो तार डाल रखे थे। वहीं से उसके घर में सप्लाई जा रही थी। जेई सचिन कुमार के मुताबिक जैसे ही उन्होंने पैनल से तार हटाए कि मकान मालिक घर से बाहर निकल आया। उसने टीम के साथ गालीगलौज कर दी। उसने जेई सचिन कुमार और सुनील कुमार के साथ धक्कामुक्की कर दी। आरोपी ने मारपीट करते हुए जेई सचिन कुमार का मोबाइल भी छीन लिया। इसी दौरान आरोपी के परिवार के अन्य लोग आ गए। तभी टीम वहां से भाग खड़ी हुई और सभी लोग खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
यहां से जेई पुलिस को लेकर दोबारा मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी मकान मालिक वहां से खिसक गया। उसके घर वालों से जेई का मोबाइल बरामद हो गया है। टीम ने आरोपी की केबल काटकर अपने कब्जे में ले ली है। उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
बनगढ़ में टीम को छत से दे दिया था धक्का
कुछ दिन पहले कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला हो गया था। उस दिन टीम गांव बिजली चेक करने पहुंची थी। एक घर में बिजली चोरी होती हुई मिली। उस घर के मालिक ने टीम को अंदर बुलाकर मारपीट की थी। इससे टीम के सदस्य अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे थे। आरोपियों ने कई लोगों को धक्का दे दिया था। इसमें जेई का पैर टूट गया था। कई कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई थीं। इसमें एफआईआर दर्ज भी की गई। कुछ आरोपी जेल जा चुके हैं।
खेड़ा नवादा में बिजली चेकिंग के दौरान हम मौके पर मौजूद थे। एक घर में बिजली चोरी हो रही थी। इसका विरोध किया तो मकान मालिक ने धक्कामुक्की, गाली गलौज और मारपीट भी की। मोबाइल भी छीन लिया। उसने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इस संबंध में तहरीर दी गई है। - सुनील कुमार, जेई उझानी