फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   janmashtmi

बधाई हो बधाई...सजी झांकियां, जन्मे कन्हाई

Sat, 20 Aug 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi
श्रीकृष्ण के स्वरुप में सजा बच्चा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को जिले भर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पूरे दिन व्रत रखे तथा शाम को कन्हैया की पूजा की। कुछ लोगों ने रात 12 बजे तक व्रत खोलने का इंतजार किया। इस दौरान मंदिरों में घंटा घड़ियाल और शंख गूंज उठे। चारों तरफ कन्हैया के जन्मदिन की खुशी मनाई गई। लोगों ने प्रसाद का वितरण किया तो कई जगहों पर मटकी फोड़ कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शहर समेत जिलेभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। मोहल्लों में घर-घर भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने आरती की और व्रत का परायण किया। महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया... आदि सोहर गीत गाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने अपने-अपने बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजाया।
विज्ञापन

-
दिन में भी जारी रही खरीदारी, मंदिरों के बाहर बिकी फूल मालाएं
बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में मंदिर सजाए गए। यहां राधारानी, श्रीकृष्ण की मूर्तियों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। सजे हुए मंदिर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ मंदिरों में राधारानी और श्रीकृष्ण की स्वचालित झांकियां भी थी, जिन्होंने लोगों का मनमोह लिया। वहीं दिन में बाजार में लोग जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी करते हुए नजर आए। मंदिरों के बाहर फूल मालाओं वाले मौजूद रहे, जिन पर लोगों ने खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो दिवसीय मेले की तैयारी जोरों पर
गुलड़िया। कस्बे के तांगा स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दो दिवसीय मेला लगने जा रहा है। एकादशी को लगने वाले इस मेले में काफी संख्या में दुकानदारों का आना हो रहा है। वहीं मेले में झूले, खेल-खिलौना, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की चीजें, मिठाइयों की दुकान आदि लग चुके हैं। मीना बाजार के लिए मेला कमेटी अच्छी व्यवस्था करने में जुटी हुई है।
म्याऊं। क्षेत्र के गांव महोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। मेले में काफी संख्या में दुकानें और खेल तमाशे पहुंचे हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले में पहुंचे। इस मौके पर सुधीर पाठक, संजीव कुमार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश चंद्र मिश्रा, रतिराम, पवन दुबे आदि रहे। संवाद
-
देहात क्षेत्रों में सजे मंदिर, शहर में एकादशी को होगी जगमग
बदायूं। शहर में जन्माष्टमी को पूजा अर्चना का जोर तो रहता है लेकिन मंदिरों में खास सजावट नहीं होती। हालांकि देहात क्षेत्रों में मंदिर सजाए जाते हैं। शहर में एकादशी को विशेष सजावट की जाती है। एकादशी की रात को गली मोहल्लों तक के मंदिर भी झालरों से जगमग रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार को देहात क्षेत्रों के मंदिरों को विशेष रूप से सजाकर धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई।
उझानी। जन्माष्टमी पर शुक्रवार शाम मंदिर सजावट से जगमग हो उठे। पुरानी अनाज मंडी में शिव मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, घंटे वाले बाबा का मंदिर, बाबूराम धर्मशाला स्थित मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर आदि को सजाया गया। पंचमुखी मंदिर परिसर में कलाकारों ने राधाकृष्ण बनकर धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंदिरों के अलावा घरों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। घरों पर बच्चे राधा-कृष्ण बने।
बिल्सी। जन्माष्टमी पर शिव शक्ति भवन मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, कुटीर मंदिर, देववाणी, हनुमान गढ़ी एवं मनकामेशवर महाराज मंदिर लोगों ने विशेष सजावट की। कई मंदिरों पर नन्हे-मुन्हे बच्चों के श्रीकृष्ण-राधा के रूप में सजाया गया। गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर यज्ञ किया गया। आचार्य संजीव रूप ने सभी को जन्माष्टमी का महत्व बताया। इस मौके पर मंत्री अगरपाल सिंह, प्रज्ञा आर्य, अंजली, तानिया, ईशा, कौशिकी, भावना आदि मौजूद रहे।
सहसवान। नगर क्षेत्र में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। सभी मंदिरों को सजाया गया। मोहल्ला शाहबाजपुर में सजाए गए मंदिर का उद्घाटन सीओ सीपी सिंह ने फीता काटकर किया। खूबसूरत झांकियां देखने को काफी भीड़ रही। मोहल्ला अकबराबाद का गोपाल मंदिर, जहांगीराबाद व नयागंज के मंदिरों को लाइट व झालरों द्वारा सजाया गया।

कुंवरगांव। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर के पास लगे मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में चाट पकौड़ी के ठेलों के अलावा बच्चों के खेलों के सामान की कई दुकानें लगी थीं। ठाकुरद्वारा मंदिर, हनुमान मंदिर, ग्राम देवता मंदिर, शिव मंदिर, गायत्री मंदिर आदि को भव्य रूप से सजाया गया। बृहस्पतिवार की देर रात यहां पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संवाद

उझानी में बाइपास कछला मोड़ पर संतोषी माता मंदिर। संवाद

उझानी में बाइपास कछला मोड़ पर संतोषी माता मंदिर। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed