फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jan Vishwas Yatra will come on 27th in the district, there will be conferences of cells from 21 to 30

जिले में 27 को आएगी जन विश्वास यात्रा, 21 से 30 तक प्रकोष्ठों के सम्मेलन होंगे

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will come on 27th in the district, there will be conferences of cells from 21 to 30
बदायूं। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आचार संहिता 15 जनवरी तक लागू होने की संभावना है। इससे पहले भाजपा ने जिले में अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में पूरी ताकत से जुटने की तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान 30 दिसंबर तक के कार्यक्रमों की घोषणा की।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली 18 दिसंबर को है। रैली के बाद लगातार 30 दिसंबर तक पार्टी की ओर से जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 21 दिसंबर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा। 22 को युवा मोर्चा का गांधी ग्राउंड में सम्मेलन आयोजन किया जाएगा। 24 को महिला मोर्चा का सम्मेलन मंडी समिति के निकट मैदान में होगा। 29 को अनुसूचित मोर्चा का बिसौली और 30 दिसंबर को किसान मोर्चा का सम्मेलन दातागंज में होगा। इस दौरान पार्टी की ओर से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बूथ स्थर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में 27 दिसंबर को मथुरा से आने वाली जन विश्वास यात्रा का रूट भी तय हो गया है। जन विश्वास यात्रा सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में होते हुए गुजरेगी। यात्रा का जिले में 40 स्थानों पर स्वागत होगा। कछला, उझानी, बिल्सी, इस्लामनगर, बिसौली, वजीरगंज होते हुए बदायूं पहुंचेगी। रात्रि विश्रम के बाद 28 दिसंबर को मंडी समिति, इस्लामगंज, सखानू, अलापुर, म्याऊ, डहरपुर, दातागंज, समरेर से देवचरा होते हुए बरेली चली लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता के सुझावों पर तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि जिले के लिए नेतृत्व से 450 आकांक्षा पेटियां सुझाव आपका-संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत मिली हैं। इन पेटियों को जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। आकांक्षा पेटियों के माध्यम से आम लोग पार्टी के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। आमजनों के सुझों के आधार पर ही पार्टी का 2022 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed