फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jan Vishwas Yatra will be historic

ऐतिहासिक होगी जन विश्वास यात्रा

Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will be historic
भाजपा कार्यालय पर बैठक में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। केंद्रीय संसदीय कार्य, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने भाजपा के महिला सम्मेलन से पहले जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक भी की। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचने का काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने 27 और 28 दिसंबर को जिले में आने वाली पार्टी की जन विश्वास यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। कहा कि पार्टी का शीर्ष संगठन यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय और गंभीर है। पार्टी का सौ दिन का एजेंडा है, इसी एजेंडे पर पार्टी की जिला इकाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को काम करना है। जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। उन्होंने बूथ इकाई के महत्व को समझाया और कहा कि जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक बनाने में बूथ इकाइयों का अहम काम रहेगा। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा जिला इकाई विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। जिला इकाई पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है। संगठन बूथ स्तर तक पहले से अधिक मजबूत है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विधायक धर्मेद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य, अशोक भारतीय, दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा, भगवान सिंह मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed