फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jan Aushadhi Kendra raided, samples for two medicines taken

Budaun News: जन औषधि केंद्र में छापा, दो दवाओं के लिए सैंपल

Fri, 19 Sep 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra raided, samples for two medicines taken
जिला महिला अस्पताल में ​स्थित प्रधानमंत्री जन औष​​धि केंद्र पर दवाओं को चेक करते औ​ष​धि निरीक्ष - फोटो : विद्युत विभाग
बदायूं। जिला महिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में सोमवार को औषधि निरीक्षक की टीम ने छापेमारी कर दो दवाओं के सैंपल लिए। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यहां पर बाहर की दवाएं बिकती मिली। वहीं, छापेमारी की सूचना पर कई मेडिकल स्टोर संचालक आ गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन निरीक्षक ने कार्रवाई नहीं रोकी।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि जन औषधि केंद्र में दवाओं की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस वजह से बाहर की जेनेरिक दवा मंगवा कर बिक्री की जा रही थी। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अगर औषधि केंद्र में दवा कंपनी की ओर से सप्लाई नहीं हो पा रही है तो वह बाहर से सस्ती जेनेरिक दवा खरीद कर मरीजों को दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र से एक कफ सीरप और एंटीपायरेटिक (बुखार) दवा का सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--
नकली दवाओं के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि जिले भर में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आगरा की कंपनी की ओर से शहर के मेडिकल स्टोरों में खपाई गई नकली दवा पर कार्रवाई के लिए बरेली की टीम को शामिल किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed