फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jal Nigam's pipeline failed before supply in the city

Budaun News: शहर में सप्लाई से पहले ही फेल हुई जल निगम की पाइप लाइन

Tue, 17 Feb 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam's pipeline failed before supply in the city
पुलिस लाइन चौराहे पर सड़क पर भरा पानी, आने जाने में लोगों को परेशानी हुई। संवाद - फोटो : kathua news
बदायूं। शहर में जल निगम की ओर से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही मुख्य पाइप लाइन सप्लाई शुरू होने से पहले ही लीक हो गई। सोमवार को अचानक हुई इस लीकेज से पुलिस लाइन चौराहे के आसपास हालात बिगड़ गए। देखते ही देखते चौराहे पर चारों ओर पानी भर गया। लीकेज इतना अधिक था कि पुलिस लाइन से रोडवेज की ओर जाने वाली नालियां कुछ ही देर में भर गईं और पानी उफनाकर सड़क पर आ गया। कई स्थानों पर सड़क पर आधा फुट तक गंदा पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सड़कों पर पानी भरने से सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वालों को हुई। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर सड़क पार करनी पड़ी। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहिया वाहन सवारों के लिए भी स्थिति कठिन रही, क्योंकि फिसलन के चलते कई बार वाहन डगमगाते नजर आए। पाइप लाइन बिछाने के बाद उसकी ठीक से जांच नहीं की गई। जिससे सप्लाई शुरू होने से पहले ही लीकेज हो गई। सूचना मिलने के बाद जल निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद कराकर मरम्मत में जुट गए, लेकिन तब तक काफी पानी सड़क पर फैल चुका था।
विज्ञापन


पानी भरा होने से ट्रैफिक पुलिस को हुई परेशानी
पुलिस लाइन चौराहे पर पानी भर जाने से ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। सड़क पर जमा पानी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ ही देर में चौराहे पर लंबा जाम लग गया। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ी कि ट्रैफिक पुलिस को खुद गंदे पानी में उतरकर वाहनों को हटवाना पड़ा। भारी वाहनों और रोडवेज बसों के फंसने से जाम और बढ़ गया। ट्रैफिक कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन चौराहे पर शाम तक भरा रहा पानी
पुलिस लाइन चौराहे पर पानी देर शाम तक भरा रहा। इसकी मुख्य वजह सड़क निर्माण के दौरान ढाल और जल निकासी की उचित व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाना है। इसी कारण पाइप लाइन लीक होने के बाद पानी निकलने का रास्ता नहीं मिला। सड़क पर ही पानी भरा रहा। हालांकि सुबह ही जल निगम ने पानी की सप्लाई बंद करा दी थी, फिर भी नालियों और सड़क पर भरा पानी देर तक नहीं निकल सका। लोगों ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।


जल निगम की ओर से शहर में डाली गई पाइप लाइन का बी ज्वाइंट खुल गया था, जिसकी वजह से पाइप लाइन में भरा पानी बाहर आ गया। उसको जल निगम की ओर से सही करा दिया गया है। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ

पुलिस लाइन चौराहे पर सड़क पर भरा पानी, आने जाने में लोगों को परेशानी हुई। संवाद

पुलिस लाइन चौराहे पर सड़क पर भरा पानी, आने जाने में लोगों को परेशानी हुई। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed