फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jail to murderer father

मासूम बेटी के हत्यारोपी पिता को जेल

Sun, 10 May 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
jail to murderer father
बदायूं। पुलिस ने मासूम बेटी के हत्यारोपी शराबी पिता को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया। आरोपी पिता ने गुरुवार शाम पड़ोसी से विवाद के बाद अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को जमीन पर पटक दिया था। जिससे दूसरे दिन बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसौली कस्बा निवासी सेठपाल शराब पीने का आदी है। वह गुरुवार शाम शराब पीकर घर लौटा था। तभी घर में बाइक रखने के दौरान वह दरवाजे पर गिर गई थी। उसकी मदद को पड़ोसी आया तो शराब पीने को लेकर उसका पड़ोसी से विवाद हो गया। उसी वक्त सेठपाल ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्या को जमीन पर पटक दिया। परिवार वाले दिव्या को जिला अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार सुबह नौ बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर रात सेठपाल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली। शनिवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed