{"_id":"6841e75347434a28bb06c4d5","slug":"investigation-into-amar-jyoti-fraud-case-intensifies-four-agents-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140701-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अमर ज्योति धोखाधड़ी मामले की जांच तेज, चार एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अमर ज्योति धोखाधड़ी मामले की जांच तेज, चार एजेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी का कार्यालय। संवाद
बदायू। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के चार एजेंटों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कंपनी के निदेशक शशिकांत व सूर्यकांत मौर्य समेत चार लोगों को नामजद किया था, निदेशकों की अब भी तलाश है। पुलिस एजेंटों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को इन्हें जेल भेजा जाएगा।
बता दें कि चार दिन में 300 से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायती पत्र दे चुके हैं। वहीं सौ से अधिक तहरीर भी रिपोर्ट में नाम शामिल करने के लिए कोतवाली पहुंचाई गईं हैं।
शहर के मध्यम वर्ग के कई ऐसे लोग जो बड़ी पूंजी एक साथ इकट्ठा नहीं कर सकते हैं ने अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड में रुपये जमा किए थे। इसमें किसी ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए तो किसी ने शादी के लिए रुपये जमा किए, ताकि समय पर रुपयों का इस्तेमाल किया जा सके। इन लोगों को एजेंटों ने रकम दोगुना करने का लालच भी दिया था।
विज्ञापन
अब कंपनी के अचानक भाग जाने से हजारों लोग परेशान होकर रुपये मिलने की आस में इधर-उधर भटक रहे हैं। निवेशक जहां अपने एजेंटों की तलाश कर रहे हैं तो कुछ निवेशक निदेशक के आवास बरेली तक दौड़ लगा रहे हैं। अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी कई लोग सामने आने लगे हैं। संवाद