फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Intermediate student commits suicide by consuming poison due to failure of physics exam in budaun

Budaun News: फिजिक्स का पेपर खराब होने पर इंटर के छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 02 Mar 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

बदायूं के कस्बा म्याऊं में इंटरमीडिएट के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र बुधवार को परीक्षा देने गया था। उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ। घर वापस आने पर उसने जहर खा लिया।

विज्ञापन
Intermediate student commits suicide by consuming poison due to failure of physics exam in budaun
मृतक छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में परीक्षा सही न होने पर इंटरमीडिएट के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


कस्बा म्याऊं निवासी भास्कर पाठक का 17 वर्षीय पुत्र राघव पाठक कस्बे के ही शिवाजी शिशु मंदिर में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके स्कूल का सेंटर सतदेव इंटर कॉलेज जवाहरनगला में गया था। बुधवार को उसका फिजिक्स का पेपर था। वह घर से पेपर की पूरी तैयार करके परीक्षा देने गया। 

विज्ञापन

तनाव में आ गया था छात्र 

पेपर देने के बाद वह घर आया तो उसे लगा कि पेपर खराब हो गया है। परिजनों के अनुसार, पेपर खराब होने का जिक्र उसने किया था, जिसके बाद से वह तनाव में आ गया था। इसी आशंका के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर बुधवार रात करीब नौ बजे उसके परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी होने पर उसके परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से उसके सहपाठी भी परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन ने भी उसकी मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed