फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Interest rate found in half with the discount diesel

ब्याज में छूट के साथ हाफ रेट में मिले डीजल

Wed, 22 Apr 2015 06:49 PM IST
Ujani
Ujani Updated Wed, 22 Apr 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन

बहुजन किसान दल की मासिक पंचायत बुधवार को बमनौसी गांव में हुई। आपदा पीड़ित किसानों की आवाज उठाते हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। उन्होंने हाफ रेट में डीजल मुहैया कराने के साथ लोन पर ब्याज में 50 फीसदी छूट देने की मांग की है।

विज्ञापन

पंचायत में बीकेडी के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि किसान पिछले तीन साल से आपदा का शिकार होता रहा है। हाल ही में बरसात ने किसानों की दो वक्त की रोटी का जरिया ही भी छीन लिया। प्रशासन आपदा पीड़ित गेहूं उत्पादकों को मुआवजे के चेक मुहैया कराने में नाकाम रहा है। कई किसान जान भी दे चुके हैं, लेकिन ज्यादातर में अफसरों ने शासन को रिपोर्ट भी प्रेषित नहीं की है। बीकेडी के नेताओं ने कटरी के किसानों की दास्तां पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

आपदा पीड़ित किसानों को सिंचाई के लिए हाफ रेट में डीजल देने के साथ किसान केडिट कार्ड से लेकर अन्य योजना के तहत के लिए गए लोन का 50 फीसदी माफ करने की मांग की। बकाया वसूली अभियान भी स्थगित करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। पंचायत में निर्देश यादव, अरब सिंह, धर्मवीर, शिवराज सिंह, सर्वेश पाल, नत्थू सिंह, चंद्रपाल, शिशुपाल, राजकमल, दिनेश यादव, सत्यपाल, दीनदयाल और गिरीश पाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed