{"_id":"5e0ca8b28ebc3e87ca32f737","slug":"instructor-transfer-badaun-news-bly390251955","type":"story","status":"publish","title_hn":"249 अनुदेशकों ने स्थानांतरण को किया आवेदन, 171 को मिले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
249 अनुदेशकों ने स्थानांतरण को किया आवेदन, 171 को मिले स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्कूल में तैनात अनुदेशकों से स्थानांतरण और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए विभाग ने आवेदन मांगे थे। इसमें 50 प्रतिशत से भी कम अनुदेशकों ने इसके लिए आवेदन किया, जिसमें उनकी सुविधा के अनुसार अनुदेशकों की तैनाती दे दी गई, जबकि 78 अनुदेशकों को मन मुताबिक स्कूल नहीं मिल सका। इसके बाद उनसे विकल्प के तौर पर तीन-तीन स्कूलों के विकल्प के साथ आवेदन मांगे। इसमें मात्र 27 अनुदेशकों ने आवेदन किया, जिन्हें जल्द ही स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।
शासन के द्वारा जब से अनुदेशकों की भर्ती की गई, तब से आज तक किसी भी अनुदेशक का स्थानांतरण नहीं किया गया है। इसको लेकर जिला से लेकर शासन स्तर तक अनुदेशक स्थानांतरण की मांग उठाते रहे। ऐसे में शासन ने बीएसए को अनुदेशकों के स्थानांतरण और पारस्परिक स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। इस पर बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों से आवेदन मांगे। जिस पर जिले में तैनात 682 में से 249 अनुदेशकों ने स्कूल में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया। इसमें विभाग के द्वारा 171 अनुदेशकों को विद्यालय आवंटन कर दिया। जबकि 78 अनुदेशकों को अपनी मांग के अनुरूप विद्यालय नहीं मिल सके। जिन्हें विभाग ने एक बार फिर से आवेदन का मौका दिया। लेकिन अब इसमें केवल 27 अनुदेशकों ने विकल्प भरे हैं। बाकी अनुदेशकों ने विकल्प के तौर पर दोबारा आवेदन नहीं किया। अब इन 27 अनुदेशकों को जल्द ही विद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
चार अनुदेशकों ने किया था पारस्परिक स्थानांतरण को आवेदन
-249 अनुदेशकों में चार अनुदेशक ऐसे थे जिन्होंने पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। जिन्हें विभाग द्वारा प्राथमिकता के तौर पर स्कूलों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
171 अनुदेशकों को विद्यालयों का आवंटन किया जा चुका है। बाकी जो 78 अनुदेशक बचे थे, उनसे आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन 27 अनुदेशकों ने दोबारा आवेेदन किया है, सीडीओ के आने के बाद में इन अनुदेशकों को भी विद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए