फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inflation , as opposed to futures trading performance

महंगाई, वायदा कारोबार के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 11:28 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 17 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inflation , as opposed to futures trading performance
महंगाई, वायदा कारोबार, ऑनलाइन ट्रेडिंग और डबल जीएसटी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। लावेला चौक पर प्रदर्शन के बाद व्यापारी जुलूस के रूप में कचहरी पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम (प्रशासन) को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उन्होंने भारत के गौरव को बढ़ाया है। उनके तमाम प्रयासों के बाद भी महंगाई पर काबू नहीं हो पाया है। महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम उतने नहीं घटे जितने घटने चाहिए। उसी वजह से महंगाई ज्यादा बढ़ रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वायदा कारोबार को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग समाप्त की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि डबल जीएसटी जो केंद्र सरकार ला रही है, उससे टैक्स तो बढ़ जाएगा, लेकिन महंगाई भी और बढ़ जाएगी। इससे न केवल व्यापारी बल्कि उपभोक्ताओं का भी शोषण होगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि जिले में रेल लाइन को जल्द चालू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ओम चेतन उपाध्याय, दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, नीतेश वार्ष्णेय, राकेश गुलाटी, श्यामजी वार्ष्णेय, संजय भसीन, अनिल साहू, मुकेश आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed