फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Infectious patients will be searched from city to countryside

Budaun News: शहर से लेकर देहात तक खोजे जाएंगे संक्रामक रोगी

Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Infectious patients will be searched from city to countryside
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम को बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बरसात का मौसम शुरू होते ही संक्रामक रोग फैलने लगते हैं। इनकी चपेट में आकर हर साल तमाम लोगों की मौत हो जाती है। इस बार पहले से ही संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान की तैयारी कर रहा है। शहर से लेकर देहात तक संक्रामक रोगों की रोकथाम को अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निकाय, पंचायती राज विभाग भी शामिल होंगे। इसके लिए 15 टीमों का गठन किया गया है।
बरसात का मौसम शुरू होते ही संक्रामक रोग फैलने लगते हैं। हर साल बरसात से पहले ही अभियान चलाए जाने की बात की जाती है, लेकिन अभियान के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती हैं। इस वजह से संक्रामक रोगों पर काबू नहीं हो पाता है। ऐसे में बरसात के मौसम में हालात बिगड़ जाते हैं। इससे तमाम लोगों की मौत हो जाती है। पिछले वर्षों के हालात को देखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने बरसात से पहले ही अभियान चलाए जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निकायों के सहयोग से अभियान चलाएगा। इसकी तैयारी पूरी की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन किया है जो ब्लॉकवार गांवों में जाकर संक्रामक रोगियों को खोजेंगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार संचारी रोगों की रोकथाम को पहले से ही तैयारी की गई है। टीमों का गठन किया गया है और एक महीने तक अभियान चलाकर संक्रामक रोगों पर काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed