फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   India is the Lakshmi of the land Virgo: Sadhvi Soumya

भारत भूमि की लक्ष्मी है कन्या: साध्वी सौम्या

Mon, 31 Jul 2017 11:36 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 31 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
India is the Lakshmi of the land Virgo: Sadhvi Soumya
भारत भूमि की लक्ष्मी है कन्या: साध्वी सौम्या - फोटो : भारत भूमि की लक्ष्मी है कन्या: साध्वी सौम्या
कन्याएं भारत भूमि की लक्ष्मी हैं। कभी ऐसा होता था कि घर में कन्या का जन्म होने पर खुशियां मनाई जाती थीं। आज के परिवेश में कन्याओं को गर्भ में ही दफन करने का चलन शुरू हो गया है। नवरात्रों में कन्याओं को पूजा जाता है। सिर्फ नवरात्र ही नहीं अन्य दिनों में भी हमें कन्याओं को लेकर यही रवैया अपनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

बदायूं क्लब में चल रही सात दिवसीय श्री शिव कथा के तीसरे दिन सोमवार को आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सौम्या भारती ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सती ने अपने आपको यज्ञ में भस्मीभूत कर दिया था। इससे पहले उन्होंने भगवान शिव के चरणों में प्रार्थना की थी कि अगले जन्म में शिव ही उनको पति के रूप में मिलें। अगले जन्म में उन्होंने हिमालय राज के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। उनके जन्म से पूरा हिमालय आनंद में डूब गया। पुत्री के जन्म लेने पर उनके माता-पिता की खुशी की कोई सीमा नहीं थी। वह कन्या जिसे भारत भूमि की लक्ष्मी माना जाता था आज उसको गर्भ में ही दफन करने की प्रथा चालू हो गई है। जो देश नारी का सम्मान नहीं करते वे कभी आगे भी नहीं बढ़ सकते। मनु स्मृति में भी नारी के पूजन की बात कही गई है। जहां नारी की पूजा होता है वहां देवताओं का निवास होता है। कथा के दौरान पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, अनिल शर्मा, यादवेंद्र पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, रजनीश उपाध्याय, गीता राम यादव, राहुल चौबे, दीपक सक्सेना, सौरभ शंखधार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed