फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Including BSA and Abisa Three on trial order

बीएसए और एबीएसए समेत तीन पर मुकदमे के आदेश

Fri, 08 May 2015 12:03 AM IST
badaun
badaun Updated Fri, 08 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सीजेएम ने बीएसए, एबीएसए और आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। आरोपी शिक्षक इन दिनों इस्लामनगर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल कृपालपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। कोर्ट ने यह आदेश एक परिवाद पर सुनवाई के बाद दिए।

विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव अल्लेहपुर समसपुर निवासी देवकी नंदन का आरोप है कि ब्लाक के गांव कृपालपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल का प्रधानाध्यापक हरीशंकर फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहा है। सूचना का अधिकार अधिनियम से उन्होंने हरीशंकर की सच्चाई को उजागर किया। इसके बारे में बीएसए कृपा शंकर और एबीआरसी मजरुल इस्लाम को भी जानकारी दी। फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे हरीशंकर के खिलाफ अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीटीसी की फर्जी अंकतालिका पर हरीशंकर नौकरी पर बना हुआ है। कार्रवाई न होने पर देवकी नंदन ने कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत परिवाद दाखिल किया। इस पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने पुलिस को बीएसए कृपा शंकर वर्मा, एबीएसए मजरुल इस्लाम और प्रधानाध्यापक हरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


अग्निकांड में 16 घर जले, लाखों की क्षति
उझानी के अल्लीपुर मढ़ैया में हुआ अग्निकांड
उझानी। अग्निकांड में 16 घर स्वाह हो गए। इनमें घरेलू सामान, अनाज, कपड़े आदि समेत करीब छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार शाम गांव के रामूर्ति के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने गांव में 16 घरों को चपेट में ले लिया। आग में प्रेमपाल, राम बहादुर, सुरेश पाल, ज्ञान सिंह, दिवारी लाल, देशराज, सर्वेश सिंह, ओमकार, श्रीनिवास, मुन्नी देवी, चंद्रवती, तुलाराम, नेम सिंह, रामदास के घर राख हो गए। खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।

अमरूद के बाग में आग लगी, 600 पेड़ जले
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव दियुरिया असगुना में गांव के ही श्यामलाल और छत्रपाल का 17 बीघा में अमरूद का बाग है। आग में 600 पेड़ थे। बुधवार शाम रंजिशन किसी ने बाग में आग लगा दी। आग में अमरूद के सभी पेड़ जल गए। श्याम लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।

बाइक बस ने रौंदी, दो लोग घायल
दातागंज। गनगोला गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक रौंद दी। हादसे में बाइक सवार ओमभान (28) पुत्र रामदास और आदेश (26) पुत्र रामशरण गंभीर घायल हो गए। यह दोनों शाहजहांपुर के थाना कटरा अंतर्गत गांव बेहटा के निवासी हैं। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर विवाहिता की मौत
गुलडिया। मूसाझाग थाने के गांव किसरुआ में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की ओर से देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। घटना की खबर मिलने पर सीओ उझानी सतीश कुमार शर्मा ने मौका मुआयना किया। बाद में बरेली से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।
किसरुआ निवासी अशोक की पत्नी मालती देवी गुरुवार सुबह घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। परिवार वाले उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मालती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि अब तक मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


हरियाणा की शराब समेत एक पकड़ा
दातागंज। कोतवाली पुलिस ने बरेली रोड पर नेता झुकसा के पास एक व्यक्ति से हरियाणा में बिकने वाली 15 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब और पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़ा गया व्यक्ति सुखौरा गांव का संजू है। यह दिल्ली में रहकर काम करता है। पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed