फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the heat with electricity left

गर्मी में बिजली ने साथ छोड़ा

Thu, 11 Jun 2015 11:31 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 11 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
In the heat with electricity left

गर्मी के तीखे तेवरों के कारण कुछ पल आराम के बिताने के लिए हर शख्श परेशान दिखाई देता है। बिजली संकट भी इसके लिए जिम्मेदार है। पिछले कई दिनों ने चल रही लपट भरी हवाएं बृहस्पतिवार को भी जारी रहीं। लोगों को घर और बाहर दोनो जगह बेचैनी मिली। बिजली न आने के कारण लोगों को इस गर्मी ने और दुखी कर दिया।

विज्ञापन

जब दोपहर में अत्याधिक गर्मी थी उस समय बिजली अनशेड्यूल हो गई। तपती गर्मी नेे घरों को कुकर बना दिया। बिजली न होने के कारण लोग हाथ के पंखे झलते रहे। बिजली न होने से पानी सप्लाई की व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी जारी तेज गर्मी लोगों के शरीर पर गर्म चोट करती रही। सुबह नौ बजते-बजते ही हवाओं में गर्मी आने लगी। दोपहर तक हवाएं लू में तब्दील हो गई। लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कामकाजी लोगों को छोड़ बच्चे ओर बुजुर्ग तो घर से ही नहीं निकले। महिलाएं भी घरों में कैद रहीं। इधर, बिजली भी नहीं रही। अनशेड्यूल कटौती मुई दोपहर में ही होने को थी। इसने लोगों को घरों में ही पसीने-पसीने कर दिया। लोगों की व्याकुलता बढ़ गई। आराम और चैन हराम हो गया। शाम तक गर्मी ने अपना पूरा असर दिखाया तो बिजली ने भी गर्मी का ही साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उघैती में 24 में तीन घंटा मिली बिजली
उघैती। सांसद धर्मेंद्र यादव को अधिक वोटों से विजयी बनाने वाला कस्बा व क्षेत्र बिजली की सबसे अधिक किल्लत झेल रहा है। इस गर्मी में तो कस्बा और क्षेत्र के लोगों की भारी मुसीबत है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से जर्जर मेन लाइन ठीक कराने को कहा गया है लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। इसकी वजह से आए दिन लाइन में फाल्ट होते रहते हैं। पिछले 24 घंटे में तो यहां केवल तीन घंटे ही बिजली मिल सकी। रात में एक और दिन में केवल दो घंटा बिजली मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed