{"_id":"694b527c0a3bf3ea6b9f194e14c07950","slug":"in-the-first-place-humor-poetry-ramanuja-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य कविता में पहले स्थान पर रामानुज हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्य कविता में पहले स्थान पर रामानुज हाउस
उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पब्लिक स्कूल में बुधवार का दिन हास्य कविताओं के नाम रहा। प्रतिभागियों ने सहपाठियों को व्यंग्य सुनाकर लोटपोट कर दिया। रामानुज हाउस के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान पाया।
स्कूल परिसर में हास्य कविता सुनाओ प्रतियोगिता हाउस स्तर पर हुई। डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। हाउस स्तर पर प्रतिभागी छात्र और छात्राओं ने चुटकुले भी सुनाए। कविताओं के जरिए सहपाठियों को ठहाके मारने के लिए मजबूर कर दिया। रामानुज हाउस के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान पाया। सीवी रमन हाउस को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विजेता प्रतिभागियों को श्री अग्रवाल ने प्रमाण पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया। बदायूं महोत्सव में स्कूल की छात्रा जजा सुल्तान मेंहदी कला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर स्कूल में भी इनाम पाया। प्रधानाचार्य सुशील कवि ने भी सुल्तान की तारीफ की। इस मौके पर प्रियंका माहेश्वरी, भुवनेश्वर द्विवेदी, रामदर्शन शर्मा, अरुण सक्सेना, अमित शर्मा, मयंक शर्मा, पंकज पाठक, अनित सक्सेना, नीना टपरियाल, आस्था शर्मा, प्रियंका अदलक्खा, गुंजन माहेश्वरी, तुषा वार्ष्णेय, सुनील टपरियाल आदि मौजूद थे।