फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the first phase of the six prescription repeal Kshepan member

प्रथम चरण में क्षेपं सदस्य के छह पर्चे निरस्त

Thu, 01 Oct 2015 11:49 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 01 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो जाने के कारण ब्लाक सहसवान, इस्लामनगर और दहगवां में कुल 262 पदों पर 1117 नामांकन हुए थे। जांच में छह पर्चे निरस्त हुए तो इतने ही प्रत्याशी इकलौते रह जाने के कारण निर्विरोध चुने जाने तय माने जा रहे हैं।
सहसवान। क्षेत्र पंचायत के लिए आरओ अंबिका प्रसाद ने बताया कि 105 पदों के लिए कुल 416 पर्चों की जांच में एक पर्चा खारिज कर दिए गए। जिझाट प्रथम से पर्चा खारिज हुआ। इनमें इन सीटों डकारा, महमूद पुर ऊंधा, नसीमपुर घोंसू और जरीफपुर गढ़िया के क्रमश: नैम सिंह,, निर्मला यादव, इलियास और नत्थू एक-एक ही प्रत्याशी रह जाने के कारण निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई है। एक पर्चा जांच के पहले दिन ही खारिज हो चुका है। यहां 414 पर्चा सही पाए गए।  
विज्ञापन

इस्लामनगर। क्षेत्र पंचायत की 69 सीटों पर 315 ने पर्चा दाखिल किया था। अबतक की जांच में चार पर्चे खारिज किए गए। इसमें वार्ड 19 से रियाज, 29 से पप्पू, शाहिद और वार्ड 31 से अजय यादव का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगवां। क्षेत्र पंचायत के 98 पदों पर 386 ने नामांकन कराया। कोई पर्चा निरस्त नहीं हुआ। वार्ड 22 और 38 में एक-एक प्रत्याशी रह जाने के कारण इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed