{"_id":"6ae3a5c116a2606e4f046af5","slug":"in-daulatpur-a-womans-body-was-found-hanging-from-a-peg-suspended-by-a-saree-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176546-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दौलतपुर में साड़ी के सहारे खूंटी से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दौलतपुर में साड़ी के सहारे खूंटी से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में बुधवार रात महिला का शव घर में साड़ी के सहारे खूंटी से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि दौलतपुर निवासी संतोष देवी (32) पत्नी धीर सिंह का शव घर पर ही साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
उधर, अलीगढ़ जनपद के बाटन नगला गांव निवासी महिला के भाई स्वराज ने बताया कि संतोष देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। आरोप लगाया कि संतोष का पति बहन को मारता-पीटता था। पति ने बुधवार को कहासुनी होने के बाद गला दबाकर मार दिया। उनके दो बच्चे थे। दोनों की मौत हो चुकी है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।