फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Abdullaganj removed The Kalash Yatra

अब्दुल्लागंज में निकाली गई कलश यात्रा

Tue, 03 Feb 2015 07:29 PM IST
ujani
ujani Updated Tue, 03 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज के शिव मंदिर परिसर में मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। कथावाचक उपेंद्र माधव शास्त्री ने कथा श्रवण पर जोर दिया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कलश यात्रा रामलीला मैदान के समीप स्थित शिव मंदिर से पूर्वाह्न में हवन-पूजन के बाद शुरू हुई। खिवाली और कश्यप बस्ती होकर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मंगलगीत सुनाते हुई कथा स्थल पर पहुंची तो आयोजकों ने जलपान कराया। महिलाओं ने ग्रामीणों को कथा के प्रति जागरुक किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में संकीर्तन भी किया। इससे पहले महिलाओं ने सामूहिक रूप से कलश पूजन भी किया।
विज्ञापन

कथा में पहले दिन कथा वाचक उपेंद्र माधव शास्त्री ने कहा कि धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन को शांति की अनूभूति होती है। शास्त्री ने कृष्ण जन्म की लीला का प्रसंग भी सुनाया। कहा कि कारागार के तालों का टूटना भी कृष्ण की महिमा का हिस्सा था। कलश यात्रा और व्यवस्थाओं में प्रधान रामप्रकाश फौजी, राजीव मिश्रा, कुलदीप पाली, संतोष कश्यप, पूरनमल, लालाराम, पिंकी, भावना कश्यप, उन्नति, खुशी, विनीता, सीमा, सुनीता, राजवती, ज्ञानवती, पूजा और निशा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed